Share Market On Budget 2023 : शेयर बाजार में भारी उथल पुथल, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1061 अंक फिसला, निफ्टी 45 अंक गिरकर 17616 पर बंद, अडाणी एंटरप्राइजेज 26 प्रतिशत टूटा

0
480
Share Market On Budget 2023

आज समाज डिजिटल, Share Market On Budget 2023 : आज 1 फरवरी को बजट के दिन शेयर बाजार में भारी उथल पुथल देखने को मिली। सुबह 11 बजे के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करना शुरू किया। जिस समय वित्त मंत्री बजट पढ़ रही थीं, बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा था।

दोपहर को बाजार धीरे धीरे नीचे लुढ़कना शुरू किया। लेकिन कुछ ही देर में बाजार इतनी तेजी से गिरा कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। सेकंड आफ में शेयर बाजार में शार्प गिरावट आई। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1061 अंक तक टूट गया। बजट भाषण के बाद सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की तेजी आई थी। लेकिन क्लोजिंग बेल बजने तक यह मात्र 158 अंक की बढ़त के साथ 59,708 के स्तर बंद हुआ। जबकि  निफ्टी 45 अंक गिरकर 17,616 पर बंद हुआ।

सेंसेक्‍स 30 के 16 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 14 लाल निशान में। आज के टॉप गेनर्स में ITC, TATASTEEL, ICICIBANK, TCS, HDFCBANK, HDFC, KOTAKBANK, WIPRO शामिल हैं। जबकि BAJAJFINSV, SBIN, INDUSINDBK, M&M, SUNPHARMA, AXISBANK, MARUTI, TITAN टॉप लूजर्स में। सेंसेक्स ने आज 58816 का निम्नतर स्तर और 60773 का उच्चतम स्तर छुआ है। वहीं निफ्टी ने भी आज निचले स्तर पर 17353 का स्तर छुआ, हालांकि इसके बाद थोड़ी रिकवरी आई।

आज ज्‍यादातर सेक्‍टर में बिकवाली रही है। हालांकि आईटी शेयरों और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी पर एफएमसीजी और आईटी इंडेक्‍स 1 फीसदी मजबूत हुए हैं। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं मेटल इंडेक्‍स 4.50 फीसदी टूट गया है। इसके अलावा ऑटो, फार्मा और रियल्‍टी इंडेक्‍स भी लाल निशान में बंद हुए हैं।

बीते सालों में बजट के दिन बाजार की चाल की बात करें तो बीते 7 सालों में औसतन 0.9% का पॉजिटिव मूवमेंट आया है। 2021 में बजट के दिन बाजार में 5% की तेजी आई थी। लेकिन आज जितनी शार्प गिरावट आई है, इतनी कभी नहीं देखी गई।

अडानी के शेयरों में भारी गिरावट जारी (Share Market On Budget 2023)

share market live

अडानी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडाणी ग्रुप के शेयर – अडाणी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी टोटल गैस, अडाणी ग्रीन, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी विल्मर, एसीसी और अंबुजा दबाव रहे। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26.70% गिरकर 2,179.75 पर बंद हुआ।

बीते दिन भी बढ़त में बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार में बीते दिन मंगलवार (31 जनवरी) को भी बढ़त में बंद हुआ था। तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 49 अंकों की तेजी के साथ 59,549 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 13 अंकों की तेजी के साथ 17,662 के स्तर पर पहुंच गया। लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में यह तेजी आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 शेयरों में ही गिरावट रही थी। (Effect of budget on stock market)

क्या कहते हैं विशेषज्ञ (share market live)

बाजार विषेषज्ञों के अनुसार निफ्टी सपोर्ट जोन से रिवर्स हो गया है और अपने 200 EMA से ऊपर 17,550 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा है। 17,900 के स्तर तक रिलीफ रैली की उम्मीद की जा सकती है, जहां से 18050 – 18100 बंद होने तक बिकवाली का दबाव फिर से देखा जा सकता है। नीचे की तरफ, तत्काल सपोर्ट 17,550 पर और उससे नीचे 17,400 के स्तर पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Budget 2023 : सस्ते होंगे मोबाइल फोन समेत ये सारी चीजें, वित्त मंत्री ने घटाई कस्टम डयूटी

ये भी पढ़ें : General Budget 2023-24 Updates: युवाओं व महिलाओं को बड़ी सौगात, रेलवे के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट

ये भी पढ़ें : Budget 2023-24 Update: प्रति व्यक्ति इनकम दोगुनी से बढ़कर 1.97 लाख रुपए : निर्मला सीतारमण

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE