Sensex 396 अंक लुढ़का 60,322 पर बंद

0
520
Sensex

आज समाज डिजिटल

Sensex : बैंकिंग, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 396 प्वाइंट लुढ़ककर 60,322 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110 प्वाइंट गिरकर 17,999 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक आज 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। हालांकि आज आटो शेयरों में तेजी रही। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति के शेयर में आज 7 फीसदी से अधिक का उछाल आया। लेकिन रिलायंस जैसे दिग्गज स्टॉक्स में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया और गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

Also Read : Air Pollution दिल्ली में प्रदूषण को देख 15 दिन बढ़ाया गया रेड लाइट आन, गाड़ी आफ अभियान

Sensex के 30 शेयर्स में से 21 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। Sensex पर आज सभी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। वहीं निफ्टी के आटो और आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं7 सबसे अधिक 2.43 फीसदी की गिरावट आज निफ्टी पीएसयू बैंक में रही और निफ्टी आॅटो सबसे अधिक 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Sensex

BSE मिडकैप, BSE 100 गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्माल कैप बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट वाले इंडेक्स रहे। निफ्टी 50 में प्रमुख गिरावट वाले शेयर्स में रिलायंस, हिंडालको, एसबीआई गिरावट वाले शेयर्स रहे। जबकि बढ़त वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, हीरो मोटो, मारुति और अन्य रहे। (Sensex)

Also Read : Vacancies In Haryana हरियाणा सरकार भरेगी दिव्यांग कोटे के तहत खाली पद

Also Read : Mahapanchayat In Jind हरियाणा के जींद में किसानों ने बुलाई महापंचायत

Connect Us : Twitter

SHARE