Dr. Manish Yadav : अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा का अंत लिखेगी – डॉ. मनीष यादव

0
43
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव व अन्य नेताओं को पकड़कर ले जाती पुलिस।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव व अन्य नेताओं को पकड़कर ले जाती पुलिस।
  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस का बल का हुआ प्रयोग
  • देश में लोकतंत्र बचाने के लिये भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी जनता – डॉ. मनीष यादव
  • जनता में प्रभाव के अभाव का सामना नहीं कर पा रहे भाजपाई – डॉ. मनीष यादव
  • कुर्सी जाने के डर से भाजपाई लोकतंत्र को कर रहे कमजोर – डॉ. मनीष यादव

Aaj Samaj (आज समाज),Dr. Manish Yadav ,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गुरुवार रात ईडी ने गिरफ्तार किया। उन्हें शराब नीति के मनी लांड्री केस में गिरफ्तार किया है इससे पहले अरविन्द केजरीवाल को आठ समन भेजे थे लेकिन केजरीवाल ने इन्हे असंवैधानिक बताते हुए नकार दिया था। शुक्रवार को हरियाणा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया, आप कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का प्रयोग किया जिसमे आप हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता पुलिस की लाठियों से घायल होकर बेहोश हो गए।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव।

वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के सर में गंभीर चोट आई तथा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता जिनमे किसी के सर में चोट आई तो किसी का पैर टूट गया और कुछ पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए। एम्बुलेंस बुलाने पर वंहा समय से एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाई।

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी पूर्ण रूप से असंवैधानिक है, राजनीतिक षडयंत्र है, भाजपा को लोकसभा चुनाव में स्पष्ट हार दिख रही है, प्रधानमंत्री जनता में अपने प्रभाव के अभाव का सामना नहीं कर पा रहे इसलिए लोकतंत्र को खत्म कर कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं, शान्तिपूर्वक प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज बीजेपी सरकार हर सही आवाज उठाने वाले, सरकार की गलत नीति का विरोध करने वाले, सरकार से सवाल पूछने वाले के खिलाफ सरकारी एजंसियों का, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक अधिकार व संविधान का दमन कर रही, डॉ. यादव ने कहा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देश में लोकतंत्र बचा रहे, संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहे इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे, लोकसभा चुनाव में जनता इस बार देश बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ वोट करेगी और लोकसभा में आम आदमी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को सरकार की बागडोर सौंपेगी।

यह भी पढ़ें: Holi Special Mawa Gujiya : इस होली के मौके पर घर पर जरूर बनाएं सूजी मावा की गुजिया

यह भी पढ़ें : BJP Lok Sabha Elections: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुनी जनता की समस्या, और कहां की बचे हुए कामों को पिछले दो दिन में चंडीगढ़ में निपटाने का करेंगे काम

SHARE