Dr. Mahasingh Poonia of Kuvi honored with Janakavi Mehr Singh Award: कुवि के डॉ. महासिंह पूनिया जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार से सम्मानित

0
1053
Dr. Mahasingh Poonia of Kuvi honored with Janakavi Mehr Singh Award

डॉ. राजेश वधवा, कुरुक्षेत्रः

Dr. Mahasingh Poonia of Kuvi honored with Janakavi Mehr Singh Award: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इन्टीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टड़ीज के हिंदी विभागाध्यक्ष तथा निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग डॉ. महासिंह पूनिया को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से 2 लाख रुपए का जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार 2017 से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा टैगोर थियेटर, चण्डीगढ़ में पुरस्कृत किया।

Read Also: Petition to Stop Road Construction Tender Canceled: सड़क निर्माण टेंडर रोकने की याचिका रद्द

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई Dr. Mahasingh Poonia of Kuvi honored with Janakavi Mehr Singh Award

इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि डॉ. महासिंह पूनिया ने हरियाणा लोक साहित्य एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी डॉ. महासिंह पूनिया को 2 लाख रुपये का जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

Read Also: Five litterateurs of Kaithal honored: हरियाणा साहित्य अकादमी ने किया कैथल के 5 साहित्यकारों को सम्मानित

विदेशों में हरियाणवी संस्कृति का परचम लहराया Dr. Mahasingh Poonia of Kuvi honored with Janakavi Mehr Singh Award

उल्लेखनीय है कि हरियाणा लोक साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में डॉ. महासिंह पूनिया ने महत्वपूर्ण योगदान देकर धरोहर हरियाणा संग्रहालय की स्थापना की। इसके अतिरिक्त लोक साहित्य एवं संस्कृति पर उनकी 1 दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। उन्होंने विश्व के मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की, आस्ट्रिया, इंग्लैण्ड, चेक गणराज्य, वियतनाम, स्लोवाकिया, हंगरी, उज्बेकिस्तान, ग्रीस, बुल्गारिया आदि देशों में हरियाणवी संस्कृति का परचम लहराया है।

इसके अतिरिक्त डॉ. पूनिया देश भर में 1 दर्जन से अधिक संग्रहालयों के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च जनरल में लोक संस्कृति एवं साहित्य पर 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने साहित्य एवं संस्कृति सेवा के क्षेत्र में हरियाणा की पहचान विश्व पटल पर स्थापित की है।

Read Also: Writers Should be Respected: साहित्यकारों को एक समान फॉमूर्ले से दी जाए सम्मान राशि: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर चुके हैं अनेक प्रदर्शनियों का अवलोकन Dr. Mahasingh Poonia of Kuvi honored with Janakavi Mehr Singh Award

वर्तमान में डॉ. महासिंह पूनिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक के रूप में हरियाणा की लोक संस्कृति एवं लोक नृत्यों के संरक्षण के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। इतना ही नहीं डॉ. पूनिया विरासत हेरिटेज विलेज के माध्यम से हरियाणा की लोक संस्कृति एवं क्राफ्ट को रोजगार से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

Read Also: 250 Youth Took Part in Youth Parliament Program: जिला पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

पिछले अनेक दशकों से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला में भी हरियाणा की लोक संस्कृति एवं क्राफ्ट को लाखों देसी एवं विदेशी पर्यटकों तक पहुंचाया है। डॉ. पूनिया द्वारा लगाई गई अनेक प्रदर्शनियों का अवलोकन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर चुके हैं। डॉ. पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चन्द्र त्रिखा का जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार 2017 देने पर आभार व्यक्त किया।

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE