Doordarshan’s famous anchor Neelam Sharma dies: दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा का निधन

0
335

नई दिल्ली। दूरदर्शन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाली और दूरदर्शन की जानीमानी एंकर नीलम शर्मा का निधन शनिवार को हुआ। जानकारी के अनुसार उन्हें कैंसर था। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उनकी मृत्यु की जानकारी दी गई। ट्वीटर पर दूरदर्शन ने लिखा। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरूआत की थी। असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, ‘नारी शक्ति’ सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया। लंबे समय तक दूरदर्शन का चेहरा रहीं नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।

SHARE