इस दिन सत्यनारायण पूजा का भी विधान है
Margashirsha Purnima Daan, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर लोग व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन सत्यनारायण पूजा का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस तिथि पर गंगा स्नान और दान-पुण्य करते हैं, उन्हें कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है। वहीं, इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
राशि अनुसार करें दान
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर लाल वस्त्रों का दान करना चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर हरे रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल चंदन का दान करना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चावल का दान करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर हल्दी का दान करना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर काले तील का दान करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर आम का दान करना चाहिए।
पूजन मंत्र
- गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥ - ॐ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं। महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते
ये भी पढ़ें: मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज


