Donald Trump offers mediation, Trump wants to resolve China-India border dispute: डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश, चीन-भारत सीमा विवाद पर सुलझाना चाहते हैं ट्रंप

0
481

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर सैनिकों के भिड़ने केबाद तनाव है। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर डंडों, पत्थरों और कटीले तारों का इस्तेमाल किया था। चीन ने इसके बाद सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी थी। जिसके बाद भारत ने भी अपनी सीमाओं पर सैनिकों की तैनाती की। भारत और चीन की सीमा पर जारी इस तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने मध्यस्थता की पेशकर की है। अमेरिकी राष्टÑपति ने ट्वीट कर मध्यस्थता की बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस पेशकश पर दोनों देशों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। गौरतलब है कि लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं ने अपनी उपस्थिति बढ़ गई है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत की सभी गतिविधियां उसकी सीमा के अंदर हैं। चीनी सेना लद्दाख और सिक्किम में एलएसी पर उसकी सेनाओं की सामान्य गश्त में बाधा डाल रही है और उसने बीजिंग के उस दावे का कड़ा खंडन किया कि दोनों सेनाओं के बीच तनाव भारतीय सेना के चीनी सीमा की ओर घुसपैठ करने से बढ़ा है।