डॉक्टर भगवान के रूप मे उतरे कोरोना काल मे : शिक्षा मंत्री

0
245
Chief Guest Education Minister
Chief Guest Education Minister

 

प्रभजीत सिंह (लक्की) यमुनानगर। इनरव्हील क्लब यमुनानगर की ओर से डॉक्टर डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री कवर पाल पहुंचे। वशिष्ठ अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया मौजूद थे। कार्यक्रम में साथ ही सभी डॉक्टरों को भी आमंत्रित किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महामारी में केवल डॉक्टर ही ऐसे थे जो हमारे लिए भगवान का रूप है। इसलिए हम सभी को उन्हीं हिदायतो का पालन करना चाहिए जो सरकार की ओर से दिशा निर्देश आये। क्लब के प्रधान ईशा गांधी ने कहा कि कोरोना को भगाने के लिए मास्क लगाना जरूरी है और 2 गज की दूरी होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे। हमें उन डॉक्टरों के बारे में सोचना चाहिए जो अपना घर बार सब कुछ छोड़कर केवल मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने डॉक्टरों को सम्मानित भी किया और कहा कि वह डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं जहां भी उनके क्लब की जरूरत पड़ेगी वह हमेशा तैयार है। जिले के वाइस चेयरमैन अपेक्षा गर्ग ने कहा कि डॉक्टर डे को हम सबको साथ होकर मनाना चाहिए। क्योंकि इससे डॉक्टरों का हौसला बढ़ता है। सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि डॉक्टर हमेशा समाज के लिए खड़े हैं यदि कोई महामारी भी आती है तो डॉक्टर पहली लाइन में होते हैं इसलिए हमें डॉक्टरों का समय-समय पर हौसला बढ़ाना चाहिए और जो सलाह दी जाती है उसकी पालना करनी चाहिए। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि क्लब की ओर से जो कार्यक्रम किया गया है उसकी वह सराहना करते हैं खासकर डॉक्टर्स के लिए जो तैयारियां की गई वह काबिले तारीफ है ऐसे कार्यक्रम सभी को करनी चाहिए। उसके बाद सभी डॉक्टर्स को सम्मानित भी किया गया

SHARE