जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
Mokshada Ekadashi Upay, (आज समाज) नई दिल्ली: मोक्षदा एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस साल मोक्षदा एकादशी 01 दिसंबर यानी की आज मनाई जाएगी।
इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। वहीं, इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए दीपक से जुड़े कुछ खास उपाय करना बहुत ही फलदायी माना गया है, जो इस प्रकार हैं।
दीपक से जुड़े सरल उपाय
- मोक्षदा एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। तुलसी को भगवान विष्णु प्रिया कहा जाता है। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करती हैं। दीपक जलाते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर करें।
- अगर हो पाए, तो मोक्षदा एकादशी पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। इस उपाय को करने से पितरों को शांति मिलती है। साथ ही में कामों में सफलता मिलती है।
- एकादशी की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने कम से कम 11 दीपक जलाएं। दीपक जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में शुभता आती है।
- अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो मोक्षदा एकादशी पर पीली सरसों दीपक में डालकर जलाएं और इसे पूजा स्थान पर रखें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और दरिद्रता दूर होती है।
ये भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त


