कब है 2022 में दिवाली, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

0
1508
Diwali 2022 Date Time Shubh Muhurt

आज समाज डिजिटल, Festival News:

Diwali 2022 Date Time Shubh Muhurt: रोशनी का त्योहार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। दिवाली पर विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। कार्तिक अमावस्या के दिन, देवी लक्ष्मी स्वयं रात में पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर घूमती हैं। यही कारण है कि दीपावली के दिन चारों ओर दीप जलाकर घरों में रोशनी की जाती है क्योंकि जहां साफ-सफाई होती है वहां देवी लक्ष्मी विराजमान होती हैं और पूरा घर रोशनी से जगमगाता है। आइए जानते हैं दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त और इस दिन पूजा में किन बातों का विशेष ध्यान रखें।

दिवाली 2022 का मुहूर्त

  • लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त -शाम 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक
  • लक्ष्मी पूजन की अवधि-1 घंटा 21 मिनट

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

  1. मां लक्ष्मी स्वच्छता प्रेमी हैं, इसलिए दिवाली के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिस स्थान पर आप पूजा करना चाहते हैं उस स्थान को धोकर साफ कर लें। गंगाजल छिड़क कर इसे शुद्ध करें।
  2. दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन उत्तर-पूर्व दिशा में ही करें। पूजा में साधक का मुख उत्तर दिशा की ओर होना उत्तम माना गया है, क्योंकि यह कुबेर की दिशा मानी गई है।
  3. देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी मंजरी का प्रयोग वर्जित है। ऐसी गलती करने पर मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। साथ ही पूजा में कोई भी सफेद सामग्री जैसे सफेद फूल या सफेद वस्त्र नहीं चढ़ाएं। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। धन की देवी, कुबेर देवता और मां सरस्वती के साथ-साथ गणेश जी की पूजा करना न भूलें।
  4. दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का ऐसा चित्र स्थापित करें जिसमें गणेश जी दायीं ओर तथा मां सरस्वती बायीं ओर हों। दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति की पूजा न करें जिसमें वह खड़ी हो।
  5. पूजा स्थल पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति के पास चावल पर कलश रखें। देवी लक्ष्मी की मूर्ति के दोनों ओर तेल का दीपक और देवी के सामने सात मुखी घी का दीपक रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें : दीपावली की रात करें ये उपाय, दूर होगी धन की कमी

ये भी पढ़ें : इस बार दिवाली के दूसरे दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, लगेगा सूर्य ग्रहण

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE