भाजपा संगठन की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

0
368
arvind
arvind

रोहतक। प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन और रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से लगातार आम लोगो के निशाने पर आती जा रही भाजपा को संगठन रूप से मजबूत करने को आज प्रदेश के सभी नेता और कार्यकतार्ओं की बैठक हो रही है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सरकार की सात साल उपलब्धि, महंगाई, बेरोजगारी और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम प्रदेश के छह अलग-अलग स्थानों पर भाजपा की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

रोहतक में भाजपा रोहतक से सांसद डॉ अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि बैठक में संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई इसके साथ ही देश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और करोना संकट में भाजपा के कार्यकतार्ओं के सराहनीय काम पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सात साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकतार्ओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ मूल मंत्र देंगे ताकि सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से किसान आंदोलन और लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए भाजपा जनता के निशाने पर आती जा रही है।

SHARE