HomeTrendingMS Dhoni ने दुबई में तो विराट ने अनुष्का संग मनाया नये...

MS Dhoni ने दुबई में तो विराट ने अनुष्का संग मनाया नये साल 2023 का जश्न

आज समाज डिजिटल, Dhoni New Year Celebration : नये साल 2023 का आगाज सभी सेलिब्रिटीज ने अपने खास अंदाज में किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने नया साल दुबई में परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इन खास लम्हों का वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ न्यू ईयर की आतिशबाजी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी बेटी जीवा को गोद में लिए हुए खड़े हैं और साक्षी वीडियो बना रही हैं।

धोनी के अलावा अन्य क्रिकेटरों ने भी शानदार अंदाज में नए साल का स्वागत किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

virat kohli new year celebration

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular