प्रशासन की सख्ती के बावजूद दीपावली पर शहर व गांवों में खूब चले पटाखे

0
224
Despite the strictness of the administration firecrackers burst in the city on Diwali

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

महेंद्रगढ़ में सरकार व प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी दीपावली वाली रात शहर में पटाखों की धूम रही जिसके चलते प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल रहा। जबकि सरकार व प्रशासन की तरफ से सख्त आदेश दिए गए थे की केवल ग्रीन पटाखों को छोड़कर दूसरे पटाखे बेचने व चलाने पर पूर्ण रूप से बैन किए हुए है। उसके बावजूद भी शहर व क्षेत्र में दूसरे पटाखे छोड़े गए।

महेंद्रगढ़ शहर में दीपावली से लगभग एक महीना पहले पुलिस प्रशासन व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अवैध पटाखे रखने वालों को चिह्नित कर पटाखों सहित गिरफ्तार किया था। उसके बावजूद भी दीपावली वाली रात को शहर की अधिकतर गलियों व मोहल्लों में पटाखों की धूम रही और जमकर प्रदूषण फैला।

दुकानों में छिपा कर पटाखें बेचे

शहर के लोगों का कहना है कि प्रशासन की इतनी कड़ी व्यवस्था के बावजूद‌ शहर में लगभग एक करोड़ से भी अधिक कीमत के पटाखे बाहर से लाए गए। जिनमें से लगभग लाखों रुपए के पटाखे पुलिस ने पकड़े और लाखों रुपए के पटाखे दीपावली पर बिके। शहर में कुछ दुकानों पर छिपा कर पटाखें बेचे जा रहे थे। लोगों ने बताया कि दीपावली को देर शाम शहर में कुछ दुकानों पर खुलकर पटाखे बेचे जा रहे थे। शहर के अलावा गांव में भी काफी मात्रा में पटाखे छोड़े गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदारों द्वारा महेंद्रगढ़ शहर या आसपास के क्षेत्र से पटाखे खरीद कर गांवों में बेचे गए।
प्रशासन की इतनी सख्ती के बावजूद भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खूब पटाखे बिक और चलाए गए। जिससे हुए प्रदूषण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : सूर्यग्रहण मेला में जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र के सूचना केंद्र बने मेले में बिछड़े लोगों को मिलाने का सहारा

ये भी पढ़ें : मोदश्रम मंदिर में आज होगा अन्नकूट प्रसाद का भंडारा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE