उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनता के सच्चे सेवक: निशान सिंह Deputy CM True Servant Of People

0
433
Deputy CM True Servant Of People
Deputy CM True Servant Of People

मनोज वर्मा, कैथल:
Deputy CM True Servant Of People: जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं की जिलास्तरीय बैठक अंबाला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में जजपा जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने बतौर शिरकत की।

13 से चलेगा सदस्यता अभियान Deputy CM True Servant Of People

बैठक में सैकड़ों की संख्या में जजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने सरदार निशान सिंह व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 13 मार्च से 13 अप्रैल तक चलने वाली पार्टी सदस्यता अभियान के बारे में अवगत करवाया और आगामी 13 मार्च को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन को हर जिला व हल्कास्तर पर धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।

Deputy CM True Servant Of People
Deputy CM True Servant Of People

अजय चौटाला का जन्मदिन भी मनेगा Deputy CM True Servant Of People

जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जजपा कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी सैकड़ों लोगों के साथ कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगे और एक बड़े आयोजन में अपनी हिस्सेदारी दिखाते नजर आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा जनहित में किए गए वादों को निरंतर पूरा कर रहे हंै और उनके कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच के चलते हरियाणा विकास व रोजगार की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा की जनता के सच्चे सेवक हैं।

कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया Deputy CM True Servant Of People

विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को पूरे जोर-शोर से गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा ने पार्टी का धन्यवाद किया और हाईकमान को भरोसा दिलाया कि, सदस्यता अभियान को हर गांव-गांव घर-घर तक पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के साथ मिलकर पहुंचाएंगे।

ये लोग भी रहे मौजूद Deputy CM True Servant Of People

इस मीटिंग में पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व विधायक सतविंदर राणा, यशपाल ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बचन सिंह माजरी, रोशन ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल, चंदरभान दयोरा,जगदीश दुब्बल, अवतार चीका,राजू पाई,बलवान कोटड़ा,प्रीतम कोलेखा, अल्पसंख्यक सेल जिला प्रधान बलविंदर जसवंती, कूड़ा राम कोयल, जगतार माजरी, सुरेश राणा, कैप्टन बलजीत मोर,जय प्रकाश बलबेहड़ा, देवेंद्र जसवंती, मांगे राम ढुल, रीना खेड़ी, अनिल ढुल, विक्रम म्योली,दर्पण मित्तल,सत्यवान सिस्मोर, सुभाष माजरा,नरेश दलाल हरदीप पाड़ला, शुभम गुप्ता, चरण सिंह, जोगी राम निर्मल, बिट्टू शर्मा, कृष्ण बाजीगर,जय शर्मा, उमेश शर्मा, सम्पूर्ण कोयल, राजेश ढुल बढसिकरी, सोनू शर्मा, जयवीर ढांडा आदि उपस्थित रहे।

Read Also : Toll Plaza Started Near Jharothi हरियाणा में एक और सफर होगा महंगा

Read Also : Statement of Deputy CM पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- कांग्रेस देश से समाप्त

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE