Deputy Advocate General Himmat Singh : कैथल के हिम्मत बने अतिरिक्त महाधिवक्ता

0
326
कैथल निवासी हिम्मत सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आर्शीवाद लेते हुए
कैथल निवासी हिम्मत सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आर्शीवाद लेते हुए

Aaj Samaj, (आज समाज),Deputy Advocate General Himmat Singh,मनोज वर्मा,कैथल: मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल एवं बलदेव राज महाजन महाधिवक्ता हरियाणा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में तैनात उनके सबसे विश्वस्त उप महाधिवक्ता हिम्मत सिंह को अतिरिक्त महाधिवक्ताके पद पर पदोन्नित किया है। हिम्मत सिंह कैथल के गाँव मटरवा खेड़ी के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।  हिम्मत सिंह पिछले 9 वर्षों से हरियाणा सरकार के लिए कार्य कर रहे हैं और अपने कार्य की वजह से कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही हिम्मत सिंह को उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा देकर सम्मानित किया था।

जब उनके द्वारा कोर्ट के लिए बनाये गए ऑनलाइन सिस्टम ने सरकारी कार्य को बहुत आसान बनाया। इससे पहले भी पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर राज्य हिम्मत सिंह के द्वारा बनाए गये सिस्टम का लोहा मान चुके हैं और अपने राज्यों में लागू कर चुके है। हिम्मत सिंह शुरू से ही मुख्यमंत्री के सबसे विश्वस्त एवं ईमानदार सिपाही हैं और मुख्यमन्त्री कार्यालय का भी कार्य सम्भालते हैं। स्वयं पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन भी हिम्मत सिंह की कार्यप्रणाली से बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें :  Chief Judicial Magistrate Danish Gupta : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई को : दानिश गुप्ता

यह भी पढ़ें : Municipal Office Kalayat : नगर पालिका कार्यालय की दीवार के साथ लगने वाली गली में लगे कूड़े के ढेर,आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी

यह भी पढ़ें : Rajya Sabha MP Kartikeya Sharma : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बार एसो. को भेजे 5 लाख रुपये

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE