Dense Fog Severe Cold: घने कोहरे और भीषण ठंड की चपेट में पूरा उत्तरा भारत

0
115
Dense Fog Severe Cold
हरियाणा में अंबाला सिटी के बदलदेव नगर इलाके में सद्दोपुर के पास अंबाला-चंडीगढ़-नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे।

Aaj Samaj (आज समाज), Dense Fog Severe Cold, नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत घने कोहरे को भीषण ठंड की चपेट में है। ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप के बावजूद शीतलहर के कारण ठंड में कमी नहीं आई है। कल रात से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण सड़क से आसमान तक यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। हरियाणा के अंबाला सहित सभी जिलों में अब भी घना कोहरा छाया है। वाहनों के लिए इससे खासी परेशानी हो रही है। अंबाला में अधिकतर जगह अलसुबह से करीब 20 मीटर विजिबिलिटी है। उत्तर भारत में कई जगह रात भी विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है।

  • देश के 10 से अधिक राज्यों में 3 दिन बारिश के आसार
  • हिमाचल व उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान

दिल्ली में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल व सिक्किम के भी ज्यादातर क्षेत्रों में बीते कल सुबह घना कोहरा छाया रहा। देश के 10 से अधिक राज्यों में तीन दिन बारिश के आसार हैं। दिल्ली में लगातार चौथे दिन पारा गिरकर 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। पंजाब के नवांशहर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

400 उड़ानें प्रभावित व 100 ट्रेनें भी देरी से लेट

घने कोहरे के कारण 400 से अधिक घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई और 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा चार उड़ानों के मार्ग बदलकर उन्हें जयपुर व अहमदाबाद भेजा गया। कोहरे की वजह से उड़ानों की जानकारी न मिलने से यात्री परेशान रहे। वे सुरक्षा कर्मियों और एयरपोर्ट प्रशासन से भी उलझ रहे हैं। साथ ही विमानन कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैँ। विमान में बैठने के बाद उड़ान नहीं भरने की स्थिति में क्रू मेंबर से भी झगड़ पड़ रहे है।

उत्तर पश्चिम के मैदानों में अगले 3 दिन तक सताएगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 3 दिन तक शीतलहर चलेगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को आज प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में आज और कल व उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। जनवरी में बर्फ से पूरी तरह लदने वाला जम्मू-कश्मीर नए साल के 15 दिन बीत जाने के बाद भी सूखा है। चिल्ल-ए-कलां (अत्यधिक ठंड) के बीस दिन गुजरने के बाद भी घाटी में बर्फबारी नहीं हुई।

दिल्ली में दो दिन के लिए आरेंज अलर्ट

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं से सुबह दिल्ली में गलन महसूस हुई। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार की सुबह यहां इस सीजन की सबसे ठंडी रही। अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE