Mausam Update: दिल्ली, यूपी, हरियाणा व पंजाब में घने कोहरे ने फिर थामी रफ्तार

0
80
Mausam Update
हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास कोहरे और ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।

Aaj Samaj (आज समाज), Mausam Update, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियणाा, पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे सड़क से लेकर आसमान तक यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साथ उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट से ठंड में और इजाफा हो गया है।

  • दिल्ली के आया नगर इलाके में सुबह सबसे ज्यादा ठंड

4 से 5 दिन तक घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अभी कोहरे व ठंड से राहत नहीं मिलेगी। उच्च हिमालयी इलाकों से आ रही पछुआ हवा तेज है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में गलन हो रही है। आईएमडी अधिकारियों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिन तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा अगले 4 दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे रहने के आसार हैं। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। कई राज्यों में धूप भी निकल रही है, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण यह लोगों को राहत नहीं दे रही।

शीतलहर जारी, 22 ट्रेनें देरी से चल रही

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से आज दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं 10 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय व 25 घरेलू उड़ानें लेट हुई हैं।  दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान कल 3.6 डिग्री था, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली के आया नगर इलाके में सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही।

इन इलाकों में पहली बार विजिबिलिटी शून्य

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी के इस सीजन में पहली बार राजस्थान के गंगानगर, पंजाब के पटियाला व चंडीगढ़, हरियाणा के अंबाला, दिल्ली के पालम और सफदरजंग, यूपी के बरेली, लखनऊ, बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज और असम के तेजपुर में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। लखनऊ और उसके आसपास रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजबिलटी शून्य जैसी रही। पूरे यूपी में 50 फीसदी से अधिक इलाके आज घने कोहरे की चपेट में रहे।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE