Demonstration Held In Front Of Labor Welfare Board भवन निर्माण मजदूरों ने भरी हुंकार, 31 दिसंबर को श्रम कल्याण बोर्ड का घेराव

0
528
Demonstration Held In Front Of Labor Welfare Board

Demonstration Held In Front Of Labor Welfare Board

संजीव कौशिक, रोहतक: 

भवन निर्माण मजदूर कारीगरों की समस्याओं को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त निर्माण मजदूर मंच हरियाणा की और से 31 दिसंबर को पंचकूला में श्रम कल्याण बोर्ड के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी के मजदूर व मिस्त्री इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

भ्रष्टाचार के चलते कोई सुनवाई नहीं होती Demonstration Held In Front Of Labor Welfare Board

पिछले कई साल से मजदूरों को हितलाभ के नाम से ठगा जा रहा है। भ्रष्टाचार के चलते कोई सुनवाई नहीं होती है। यहां तक की जिस मजदूर कारीगर की मृत्यु हो जाती है उसको मुआवजा देने के लिए अमानवीय शर्तें थोपी गई हैं। जो मर ही गया है वह उन शर्तों को पूरा करने आने वाला नहीं है। वह इस स्कीम के तहत ही सदस्य बना हुआ है। बाकी मज़दूरों के हितलाभ मिलने की हालत और भी बदतर है।

Also Read : UP Election 2022 Varun Gandhi Tweet भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किया तंज, कहा रात में कर्फ्यू दिन में रैली, यह तरीका समझ से परे

नई सदस्यता के लिए ऐसी शर्ते थोपी जा रही है, जिनको मजदूरों के लिए पूरा करना बहुत ही कठिन हो गया है, और जो पहले से ही मेंबर बने हुए हैं उनको भी तरह- तरह की नाजायज शर्तें लगा कर उनकी सदस्यता समाप्त की जा रही है। सरकार एक तरफ तो भवन निर्माण व अन्य कामों से जुड़े हुए मजदूर और मिस्त्रियों के हित के ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन वास्तव में हित लाभ मिलने के नाम पर हाथी दांत जैसे स्थिति बनी हुई है। इसलिए भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने अन्य यूनियनों के साथ मिलकर 31 दिसंबर को श्रम कल्याण बोर्ड, पंचकूला के सामने एक जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
SHARE