Demonstration at CM residence: नवीन जयहिंद की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

0
327
Demonstration at CM residence

पुलिसकर्मियों पर गोबर के उपले फेंके जाने पर नवीन जयहिंद ने मांगी माफी Demonstration at CM residence

इषिका ठाकुर, करनालः

करनाल स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पूर्व आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गोबर के उपले लेकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। नवीन जयहिंद की अगुवाई में जुटी भीड़ ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ उपले फेंके और हवा में भारतीय करेन्सी को उड़ा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना प्रदर्शन किया। मौके पर भारी तादाद में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और मुख्यमंत्री आवास के चारों तरफ मजबूत घेराबंदी की गई जिसे प्रदर्शनकारी तोड़ नहीं पाए। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से काफी पहले ही रोक दिया गया।

Read Also: पंजाबी सेवा सदन में सीनियर सिटीजन ने मनाया स्थापना दिवस: Senior Citizen Celebrated Foundation Day At Punjabi Seva Sadan

प्रदर्शन को केवल भ्रष्टाचार का मुद्दा बताकर मुंह फेरा Demonstration at CM residence

इस प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी का कोई भी पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहा। फोन पर हुई बातचीत में आम आदमी पार्टी के करनाल जिला प्रधान महेंद्र सिंह राठी ने इस कार्यक्रम के बारे में कुछ भी जानकारी होने से साफ मना कर दिया। इस विषय पर जब नवीन जयहिंद से सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल से पल्ला झाड़ लिया और बार-बार सवाल पूछे जाने पर पानी पीते हुए प्रदर्शन को केवल भ्रष्टाचार का मुद्दा बताकर सवाल से अपना मुंह फेर लिया।

आदमी पार्टी की टोपी के बिना दिखाई दिए नवीन जयहिंद Demonstration at CM residence

मुख्यमंत्री आवास के बाहर घेराबंदी किए हुए पुलिसकर्मियों पर गोबर के उपले फेंके जाने पर बोलते हुए नवीन जयहिंद ने इस विषय पर माफी मांगते हुए कहा कि यह बीजेपी की साजिश है। इस प्रदर्शन में नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी की टोपी के बिना दिखाई दिए। करनाल इकाई के आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों का प्रदर्शन में शामिल नहीं होना कहीं ना कहीं नवीन जयहिंद के लिए परेशानी का सबब बना रहा।

Read Also: हकेवि आवास कल्याण संघ ने मनाया होली का उत्सव: Hakevi Awas Kalyan Sangh Celebrated The Festival Of Holi

ज्ञापन दिये बिना वापिस लोटे नवीन जय हिंद Demonstration at CM residence

नवीन जय हिंद की अगुवाई में किया गया प्रदर्शन कहीं ना कहीं उन्हीं पर भारी पड़ता दिखाई दिया मीडिया द्वारा सवालों के घेरे में आने के बाद नवीन जयहिंद अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन स्थल से बिना ज्ञापन दिया वापिस चले गए। भारतीय करेंसी को हवा में फेंकते हुए पैरों में रौंदे जाने के सवाल पर जवाब देते हुए करनाल डीएसपी विजय देशवाल ने कहा कि मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा वीडियो ग्राफी की गई है इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read Also:  Benefits Of Radish: कब्ज काे दूर करती है मूली, और दांतों के पीलेपन से भी मिलेगा छुटकारा, मूली के और भी हैं फायदे, जानिए क्या

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE