मांग पूरी, राम नगर का मुख्य नाला होगा चौड़ा

0
300
Senior Deputy Mayor of Municipal Corporation
Senior Deputy Mayor of Municipal Corporation

करनाल (प्रवीण वालिया) राम नगर व प्रेम नगर क्षेत्र के सबसे बड़े नाले को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला व नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी ने कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। वरिष्ठ उप महापौर ने बताया कि यह नाला राम नगर व प्रेम क्षेत्र का बरसाती पानी की निकासी का सबसे बड़ा नाला है, जिसे काछवा रोड स्थित शमशान घाट से लेकर राम नगर थाना तक करीब 800 मीटर लम्बाई को चौड़ा करने का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश होने के कारण यह नाला ओवर फ्लो हो जाता था, जिसके कारण इस आस-पास के क्षेत्र में पानी भर जाता था।

जिसे नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या के हल को लेकर नागरिकों ने अपनी मांग रखी, जिसे पूरा करते हुए इसे चौड़ा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इसकी करीब अढाई से 3 फुट की चौड़ाई है, जिसे चौड़ा करके इसे 7 से 8 फुट तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम को आगामी 3 से 4 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिस पर अनुमानित 57 लाख रुपए की राशि व्यय होगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी भगवान दास अग्घी, सरदार दर्शन सिंह सहगल, शंकर लाल वधवा, जगत सिंह बसनाल महामंत्री, चन्द्रभान गांधी, भान्ना राम, श्याम लाल ठुकराल, डॉ. सीमा, भोपेन्द्र तथा राम नगर व प्रेम नगर क्षेत्र के मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

SHARE