Delhi Yamuna Water Level: लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, आज शाम 5 बजे 206.97 मीटर दर्ज, खतरा बरकार

0
248
Delhi Yamuna Water Level
नई दिल्ली में बाढ़ के पानी में डूबा एक वाहन।

Aaj Samaj (आज समाज), Delhi Yamuna Water Level, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के अन्य कई राज्यों में अभी दोबारा भारी बारिश व बाढ़ का संकट बरकरार है। दिल्ली में अभी तक बाढ़ से कई इलाके जलमग्न हैं और मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में यमुना का जलस्तर भले कम हो रहा है लेकिन यहां बाढ़ का खतरा अभी बना हुआ है। राजधानी में अगले छह दिन तक बारिश की संभावना है।

  • हिमाचल में अब तक 108 लोगों की मौत

आज सुबह यमुना का जलस्तर दिल्ली में 207.62 मीटर

दिल्ली में आज सुबह भी बारिश हुई। वहीं सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 207.62 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे यमुना जलस्तर घटकर 207.38 मीटर पर आ गया। वहीं शाम पांच बजे नदी का जलस्तर घटकर 206.97 मीटर हो गया। शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर पर आ गया था। वहीं शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।

केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अतिरिक्त अधिकारी लगाए

बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त अधिकारी लगाए हैं। दिल्ली के रास्ते हरियाणा जाने वाली कांवड़ यात्रा को गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते सुरक्षित पास कराया जा रहा है। दिल्ली में अगर फिर तेज बारिश हुई तो बाढ़ के पानी को निकालने में भी दिक्कत आ सकती है। पहले ही आईटीओ, कश्मीरी गेट, सिविल लाइन, मयूर विहार और कई इलाकों में 5 फीट तक पानी जमा है। हिमाचल प्रदेश हाल ही में हुई तबाही में अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,738 करोड़ का आर्थिक नुकसान हो चुका है।

इन राज्यों में कहीं तेज, कहीं मध्यम बारिश का अनुमान

रविवार को भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा और कर्नाटक में तेज बारिश होने का अनुमान है। इसी के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE