Delhi-Mumbai Flight: फ्लाइट में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

0
284
Delhi-Mumbai Flight

Aaj Samaj (आज समाज), Delhi-Mumbai Flight, मुंबई: मुंबई पुलिस ने दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

एक-दूसरे के बगल में बैठे थे पीड़िता और आरोपी

एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की वारदात बुधवार को हुई है। 24 वर्षीय पीड़िता और आरोपी प्रोफेसर विमान में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। इसी दौरान प्रोफेसर ने महिला के साथ गलत हरकत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया गया।

गलत तरीके से छुआ

पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। इसके बाद दोनों यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई, जिसके बाद पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया। विमान के चालक दल ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सहार पुलिस स्टेशन गए।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE