DDA Dr Wazir Singh : जिला में यूरिया खाद की नही है कोई कमी : डीडीए डॉ वजीर सिंह

0
144
उप कृषि निदेशक, करनाल डा.वजीर सिंह
उप कृषि निदेशक, करनाल डा.वजीर सिंह
  • नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर लाइसेंस किया रद्द

Aaj Samaj (आज समाज),DDA Dr Wazir Singh,करनाल, 2 दिसंबर , इशिका ठाकुर : उप कृषि निदेशक, करनाल डा.वजीर सिंह ने बताया कि जिला करनाल में यूरिया भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। जिला करनाल में रबी का बुआई क्षेत्रफल लगभग 4,80,000 एकड है। जिसके लिए रबी सीजन 2023-24 में 1,04,000 एम०टी० यूरिया की आवश्यकता है। जिला करनाल में नवंबर माह तक 60,000 एम०टी की आवश्यकता थी और कुल 60,000 एम0 टी0 यूरिया उपलब्ध हो चुका है। दिनांक 30.11.2023 तक जिला करनाल में 17,179 एम0टी0 यूरिया उपलब्ध है जिसमें खण्ड करनाल में 4045 एम0टी0, नीलोखेडी 3246 एम0टी0 इन्द्री 2487 एम०टी०, असंध 1744 एम0टी0, घरौंडा 1715 एम0टी0, निसिंग 1144 एम0टी0।

उप कृषि निदेशक डा.वजीर सिंह ने बताया जिला करनाल में कुछ किसानों द्वारा कुछ खाद विक्रताओं के बारे में शिकायत की गई थी कि खाद विक्रेता उन्हें खाद के साथ अन्य उत्पाद लगाकर बेच रहे है, जो कि फर्टिलाईजर (कंट्रोल) आर्डर 1985 का उल्लघंन है। इसके अधिक कुछ खाद विक्रेताओ द्वारा POS मशीन से खाद की बिक्री नही की गई थी ऐसे खाद विक्रेताओं के खिलाफ फर्टिलाईजर (कंट्रोल) आर्डर 1985 के तहत कार्यवाही करते हुए उनका खाद ब्रिकी का लाईसेंस निलंबित किया गया है जो कि इस प्रकार है- M/s किसान सेवा सैंटर, करनाल, M/s आर0एस0 ट्रेडर्स, करनाल, M/s देव पैस्टिसाईडस, निसिंग, M/s सुशील कुमार पवन कुमार, निसिंग, M/s मित्तल खाद भंडार, निसिंग, M/s कृषि सेवा केन्द्र, बालपबाना, M/s खुराना फर्टिलाईजर, करनाल, M/s एस० एन० एन्टरप्राईसेस, घरौंडा, M/s विनोद खाद भंडार, घरौंडा, M/s जय अम्बे ट्रेडर्स, घरौंडा, M/s मित्तल ट्रेडर्ज, घरौंडा और
गया

कुछ खाद विक्रताओं M/s नवीन इंटरप्राईसिस, करनाल M/s न्यू गोपी बीज बंडार, करनाल, M/s आनन्द खाद भंडार निसिंग व M/s गोयल सैल्स कापोरेशन, निसिंग को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। भविष्य में किसी भी खाद विक्रताओं के द्वारा फर्टीलाईजर (कंट्रोल) आर्डर 1985 का उल्लघंन किया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिला करनाल में खाद की उपलब्धता व चैकिंग के लिए खण्डवार विभागीय टीम उपायुक्त महोदय करनाल द्वारा नियुक्त की हुई है। जिसमें Sub Divisional Magistrate, तहसीलदार, गुण नियंत्रण निरीक्षक, करनाल, उपमंडल कृषि अधिकारी, करनाल, व संबधित खंड कृषि अधिकारी शामिल है, ताकि किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। रबी सीजन 2023-24 के लिए समुचित मात्रा मे खाद उपलब्ध है किसानों को जिले में खाद की कमी नही होगी।

यह भी पढ़ें  : Tantra Vidya : तंत्र विद्या ने ली चौगामा गांव के संदीप की जान, पूरा गांव पहुंचा जिला सचिवालय करनाल, दीवाली पर यमुना से मिला था शव

यह भी पढ़ें  : Bus Caught Fire :चलती बस में स्पार्क, लगी आग, 15 मिनट में जल कर हुई सवाह।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE