Congress District Coordinator Trilochan Singh : स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को ठग रही है भाजपा सरकार : त्रिलोचन सिंह

0
114
सेक्टर 12 में भ्रमण पर निकलने से पहले एकत्रित कांगे्रस नेता।
सेक्टर 12 में भ्रमण पर निकलने से पहले एकत्रित कांगे्रस नेता।

Aaj Samaj (आज समाज),Congress District Coordinator Trilochan Singh,करनाल, 2 दिसंबर , इशिका ठाकुर : करनाल के कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को शहर का दौरा कर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार के सवालिया निशान लगाए। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस नेता सेक्टर 12 से बस में सवार होकर निकले और सबसे पहले जिला सचिवालय में पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं ने जिला सचिवालय परिसर में फैली गंदगी को दिखाकर अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए। यहां स्थापित ई-दिशा केंद्र में हुई 25 लाख रुपए की चोरी का पुलिस प्रशासन आज तक खुलासा नहीं कर सका। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हुडा पार्किंग में बनाई गई नाइट मार्केट का प्रोजेक्ट सीएम का सबसे बड़ा फेलियर रहा।

जिन लोगों ने इस मार्केट में काम शुरू किया था उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि वह पिछले चार सालों से पत्राचार और फोन पर सीएम से मांग कर रहे थे कि वह उनके साथ अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास का सच सबके सामने आ जाएगा। सीएम ने कोई सुनवाई नहीं की, इसलिए अब कांग्रेस नेताओं के दल के साथ वह स्मार्ट सिटी का सच उजागर करने के लिए शहर में निकले। कांग्रेस नेताओं ने राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 14 के नजदीक नेत्रहीनों के लिए बनाई गई विशेष सडक़ का दौरा किया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर 6.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए और यहां भी पैसे की बर्बादी हुई। नेत्रहीनों को कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद कांग्रेस नेताओं का दल मुगल कैनाल पहुंचा। रणबीर हुड्डा पार्क की व्यवस्था देख पुरजोर गुस्सा जाहिर किया गया।

पार्क में कई-कई फुट घास खड़ी थी। शौचालय की हालत बदत्तर थी। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी रणबीर हुड्डा का अपमान करने का काम किया है। मुगल कैनाल के सभी पार्कों का यही हाल है। झूले टूटे पड़े हैं, फव्वारे बंद पड़े हैं। आर्थिक तौर पर मुगल कैनाल के दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेताओंं के दल ने रेलवे रोड पर नेकी की दीवार, सांझा साइकिल स्टैंड, शौचालय व राजकीय विद्यालय के हालात भी मीडियाकर्मियों को दिखाए। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मनोहर सरकार की नीति और नीयत में खोट है। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए बर्बाद किए गए हैं। लगभग सभी प्रोजेक्ट फेल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कर्ण स्टेडियम के नजदीक ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर का उदघाटन किया था। ये केंद्र ठप्प पड़ा है और जंगल वाला माहौल बन गया है।

कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने करनाल की जनता के साथ धोखा किया है। उनके सभी प्रोजेक्ट फेल हुए हैं, क्योंकि ये प्रोजेक्ट जनता के लिए नहीं बल्कि पूंजीपति मित्रों और बड़े नेताओं की जेबें ध्यान में रखकर शुरू किए गए थे। स्मार्ट सिटी के नाम पर आठ हजार करोड़ की लूट की गई है। मुगल कैनाल फेस थ्री का कोई अता पता नहीं है। एयरपोर्ट का विस्तार आज तक नहीं हुआ। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि शहर में ऐसे सैंकड़ों सार्वजनिक प्रोजेक्ट हैं, जो मनोहर सरकार के झूूठे दावों की पोल खोल रहे हैं।

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना ने सरकार को कोसते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जो लूट की गई है उसका खामियाजा भाजपा को अगले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली, प्रवक्ता ललित अरोड़ा, वरिष्ठ नेत्री गुरविंद्र कौर, डा. गीता, सतपाल सरपंच जाणी, अंशुल लाठर, जागीर सैनी, सुरजीत सैनी, अनिल शर्मा, सुषमा नागपाल, विनोद शर्मा, मीनू दुआ, राजिंद्र पप्पी, विनोद काला, रोहित जोशी, दया प्रकाश, सूरज लाठर, गगन मेहता, बलजीत चौहान व मदनलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Tantra Vidya : तंत्र विद्या ने ली चौगामा गांव के संदीप की जान, पूरा गांव पहुंचा जिला सचिवालय करनाल, दीवाली पर यमुना से मिला था शव

यह भी पढ़ें  : Bus Caught Fire :चलती बस में स्पार्क, लगी आग, 15 मिनट में जल कर हुई सवाह।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE