डीसी ने नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में सुनी समस्या

0
254
yamunanagar 22
yamunanagar 22

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
खाद्य पूर्ति व्यापार संघ के कार्यक्रम अधिकारी व्यापारी चर्चा में  जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जहाँ पर जिला यमुनानगर की व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जिला उपायुक्त का नागरिक अभिनंदन किया गया। जिला उपायुक्त गिरीश अरोडा़ ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए मेरे कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं। जिला उपायुक्त ने कहा मैं अपनी सर्विस के दौरान हरियाणा में विभिन्न जिलो में रहा जहां भी रहा जितना प्यार जितना मान सम्मान यमुना नगर के लोगों ने मेरे को दिया है। उसके लिए वो यहाँ के लोगों के कृतघ रहेंगे। इसके लिए वो सभी सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं का धन्यवाद करते है। उपायुक्त गिरीश अरोडा़ ने कहा कि जब से उन्होंने दोबारा यमुनानगर उपायुक्त का दायित्व संभाला है।

लगातार सुबह से शाम तक कार्यालय में जनता के कार्यों को प्राथमिकता से निबटा रहे है। उनकी कोशिश है कि एक ही कार्य के लिए आम जनता को दोबारा आकर परेशानी ना उठानी पड़े । हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के जनकल्याण के लिए बहुत सी सरकारी योजनाओं को मंजूरी दी हुई है। जिनसे जुड़कर व्यापारी लाभंवित हो रहे है। अरोडा़ ने कहा कि सभी व्यापारी लाकडाऊन की पालना करे व कोरोना वैक्सीनेशन में ज्यादा से ज्यादा हैल्थ विभाग व प्रशासन का सहयोग करे। सभी व्यापारी कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाए व अपनी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करे। खाध पूर्ति व्यापार संघ के प्रदेश संयोजक राजेश सेठ व प्रदेश मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,विजया बब्बर,कमलप्रीत सिंह ने पुष्पगुच्छ दें कर उपायुक्त गिरीश अरोडा़ का स्वागत किया ,संयोजक राजेश सेठ ने  उपायुक्त गिरीश अरोड़ा की यमुना नगर  मे नियुक्ति त के लिए हरियाणा के  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और प्रदेश भाजपा सरकार का धन्यवाद किया ,राजेश सेठ ने कहा उपायुक्त गिरीश अरोड़ा के आने के बाद विकास कार्य को और गति मिली है। और व्यापारी वर्ग मे उत्साह है ,इस प्रकार के कार्यक्रम होने से व्यापारी भाईयो की समस्या का समाधान होता है। आगे भी इसी प्रकार यह कार्यक्रम होते रहेंगे।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने  अपनी समस्याओं के बारे में बताया समस्याओं को सुनकर उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने जल्द इन समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया।खाध पूर्ति व्यापार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि जिला उपायुक्त गिरीश अरोडा़ का मिलनसार व्यक्तित्व से सभी प्रभावित व खुश है।भाजपा की हरियाणा सरकार ने लाकडाऊन के दौरान व्यापारियों को हुई दिक्कत के मद्देनजर छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत व बिजली के बिलो में राहत देने का कार्य किया है। इसके लिए वो भाजपा सरकार व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का धन्यवाद करते है। कार्यक्रम में खाध पूर्ति व्यापार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,जिला अध्यक्ष कमलप्रीत सिंह, महिला जिला अध्यक्ष विजय बब्बर, गुरमीत चावला, महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतू सलूजा ,कामिनी वाधवा,अमित अग्रवाल, सन्नी गोयल ने भी उपायुक्त गिरीश अरोडा़ का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान अनिल भाटिया, विकास सहगल ,अनिल वोहरा,गुरचरण सिंह ,अश्वनी भारद्वाज ,परविंदर सिंह ,मनजीत सिंह ,हरदीप सिंह, गोविल खुराना, विजय बुद्धि राजा, हरविंदर सिंह ,सुनील दीवान ,संजय सेठ, नितिन गुप्ता ,अमित अग्रवाल, सन्नी गोयल,दर्पण गर्ग, हरदीप सिंह ,मनजीत सिंह और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SHARE