लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज

0
263
 प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
ग्रीन पार्क कालोनी में रहने वाले 48 वर्षीय प्रोपर्टी डीलर संदीप गुलाटी की गोली लगने से मौत हो गई थी। अब करीब 15 माह बाद मृतक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली कविता पर शहर पुलिस ने उस पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सार्थक गुलाटी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बैलिस्टिक व एफएसएल रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके पिता के दोनों हाथों पर गनशाट का कोई भी अवशेष नहीं मिला है। जिस समय उनकी मौत हुई। कमरे में उनके साथ केवल कविता ही थी, उन्हें शक है कि उसने हत्या की। इस पर शहर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जारी थी। अब मृतक के बेटे ने रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी को शिकायत दी। वहां से मामला एसपी ऑफिस और अब उनके पास आया है। हत्या व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।
पिता की हत्या होने का शक
दी शिकायत के अनुसार बैलिस्टिक व एफएसएल रिपोर्ट में एक बजकर 50 मिनट पर संदीप गुलाटी की सिर में गोली लगने से मौत हुई। जिस समय गोली चली, वह अपने कमरे में महिला मित्र कविता के साथ थे। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा सार्थक, बेटी समर्पिता और कविता की बेटी दूसरे कमरे से भागकर पिता के बेड रूम तक पहुंचे। अंदर से दरवाजा कविता ने खोला। कविता ने उन्हें बताया था कि रिवाल्वर से स्टंट दिखाते हुए संदीप को गोली लग गई। सुबह करीब 4 बजे पुलिस उनके घर पर आई। उस समय वह पुलिस को अधिक जानकारी नहीं दे सके। बाद में तत्कालीन एसपी व थाना प्रभारी से सार्थक व उसकी बहन मिले और उन्हें बताया कि पिता की हत्या होने का शक है, क्योंकि पिता राइट हैंडिड थे और गोली उनके दूसरी तरफ कान के पास लगी है। उनकी बोडी से भी रिवाल्वर काफी दूर पड़ी थी। जिस पर उन्होंने एफएसएल व बैलिस्टिक रिपोर्ट के लिए मधुबन में सैंपल भिजवाए थे। अब बैलिस्टिक रिपोर्ट में पिता के हाथ पर गनशाट के अवशेष नहीं मिले। जबकि कविता ने दूसरी कहानी बताई थी। इसलिए शक है कि हत्या कविता ने ही की है।
वारदात की रात को भी वह  साथ थी
4 अप्रैल 2020को संदीप गुलाटी की गोली लगने से मौत हो गई थी। उस समय उनकी दोस्त कविता ने पुलिस को बताया था कि वह संदीप के साथ वर्ष 2018 से लिव इन रिलेशन में रह रही है। वारदात की रात को भी वह  साथ थी। तबीयत खराब होने की वजह से वह जागी हुई थी। इसी दौरान रात करीब २ बजे संदीप लाइसेंसी रिवाल्वर की चकरी घुमाकर उसके साथ मजाक करने लगा और नाली को अपने सिर पर रखा। इतने में ट्रिगर दब गया। गोली चली और वह बेड पर गिर पड़े। उस समय मृतक का बेटा सार्थक व उसकी बेटी समर्पिता दूसरे कमरे में थे। वह भी कमरे में आए, तो उनके पिता नीचे पड़े हुए थे। अस्पताल में लेकर गए थे। जहां डाक्टरों ने मृत बता दिया था। उस समय परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। पुलिस को भी आत्महत्या करने की बात कही थी। तब पुलिस ने 174 की कार्रवाई की थी।
SHARE