DAV Police Public School Police Line Panipat : अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं : प्रमोद विज

0
157
DAV Police Public School Police Line Panipat
DAV Police Public School Police Line Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),DAV Police Public School Police Line Panipat, पानीपत : वैदिक परिवार, पानीपत के तत्वावधान में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पानीपत शहरी के विधायक प्रमोद विज एवं विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनगस रहे। अपने संबोधन में विधायक प्रमोद विज ने स्कूल छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसे बड़ा वृक्ष होने तक उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिए उतने ही जरूरी हैं जितना भोजन। यदि हम लंबी आयु चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। विज ने कहा कि कोरोना काल में हम सबने ऑक्सीजन के महत्व को देखा है। वैसे भी आधुनिकता की होड़ में विश्व का जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इस वर्ष सितंबर में भी पूरे विश्व का मौसम अब तक का सबसे गर्म रहा है।बड़े बड़े देश भी इस बारे चिंतित हैं।
  • पौधारोपण भी एक प्रकार का यज्ञ है: घनगस

 

DAV Police Public School Police Line Panipat
DAV Police Public School Police Line Panipat

विधायक प्रमोद विज ने प्राचार्या अनुपमा सिन्हा

ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही हम इस जलवायु परिवर्तन को रोक सकते हैं। इसके लिए वैदिक परिवार द्वारा निरंतर पौधारोपण के कार्यक्रम चलाए जा रहे है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय है। विधायक प्रमोद विज ने विद्यालय में कड़े अनुशासन और हरे भरे वातावरण के लिए विद्यालय प्रशासन विशेषकर प्राचार्या अनुपमा सिन्हा की तारीफ की। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनगस ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे हर व्यक्ति अपने जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ को अपने अपने ढंग से यज्ञादि करके मनाता है उसी तरह पौधारोपण भी एक तरह का यज्ञ ही है। यज्ञ भी वायु को शुद्ध करता है तथा पौधे भी वायु शुद्धि ही करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन इसके लिए बधाई का पात्र है कि वह छात्रों को पौधा रोपण और उनके संरक्षण के संस्कार दे रहे हैं। इससे पहले वैदिक परिवार के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के समय विद्यालय की छात्राएं मंत्रोचारण कर रही थी। इस अवसर पर पानीपत के प्रसिद्ध सर्जन एवं वैदिक परिवार के अध्यक्ष डॉ पवन बंसल, प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा, डा. राजबीर आर्य, आशीष दूहन, संजय जैन, राजीव सचदेवा, अशोक अरोड़ा, सत्यनारायण गुप्ता, दीपेश रहेजा, अश्विनी चंदेल, मंजू गुप्ता, पूजा कादयान, चिराग आदि उपस्थित रहे।
SHARE