नारायणगढ़ : डी.ए.वी. नारायणगढ़ में हरियाली तीज का आयोजन

0
300
Teej_-
Teej_-

नवीन मित्तल, नारायणगढ़ :
डी.ए.वी. विद्यालय में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी डोगरा के मार्गदर्शन में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। 9वीं और 10वीं तक के विद्यार्थियों ने मेहंदी प्रतियोगिता और 11वीं-12वीं के छात्रों ने नेल आर्ट में अपने हुनर का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप नौवीं कक्षा की गीता ने पहला, नैन्सी ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दसवीं में ज्योति ने पहला, सुखमन ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट में 11वीं कक्षा की परविंदर ने पहला गुरासीस ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी उपलक्ष्य में स्टाफ सदस्यों ने गीत, संगीत, व्याख्यान और बोलियों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और तीज का पारंपरिक मिष्ठान का लुत्फ उठाया। प्राचार्या ने बताया कि पर्व हमारी संस्कृति का हिस्सा है। अत: हमें अपनी संस्कृति को संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।

SHARE