Dadi Prakashmani’s 16th Memorial Day : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी प्रकाशमणि का 16वां स्मृति दिवस मनाया 

0
93
Dadi Prakashmani's 16th Memorial Day
Dadi Prakashmani's 16th Memorial Day

Aaj Samaj (आज समाज),Dadi Prakashmani’s 16th Memorial Day , पानीपत : शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-25 स्थित उपसेवाकेंद्र में दादी प्रकाशमणि जी का 16वाँ स्मृति दिवस मनाया गया। सेक्टर -25  ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के अंजना बहन जी ने दादीजी के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्तित्व की धनी प्रकाशपुंज दादी प्रकाशमणि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की 1969-2007 तक मुख्य प्रशासिका रही और इसी समय में इस विश्वविद्यालय के हज़ारों सेंटर्ज़ खुले । सादगी से संपन्न दादी  का नाम रमा था।

 

 

केवल 15 वर्ष की आयु में पहली बार ओम् शांति के सम्पर्क में आई

दादी का जनम ऊतरी भारतीय प्रांत हैदराबाद में 01 सितम्बर 1922 को हुआ था। उनके पिता भगवान विष्णु के एक महान उपासक थे, दादी का भी श्री कृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति भाव रहता था। वह केवल 15 वर्ष की आयु में पहली बार ओम् शांति के सम्पर्क में आई, जिसे 1936 में स्थापित किया गया था। दादीजी लाइट माइट से सम्पन्न चमकती हुई मणि समान पूरे विश्व में अपने दिव्य प्रकाश की लाइट बिखरती रही। बाबा से मिला हुआ ज्ञान दादीजी के जीवन में प्रैक्टिकल दिखाई देता था। दादीजी प्रेम की मूर्त थी। वे सदा कहती थी मुझे तो परमात्मा की और आप सब की दुआएं चला रही है। दादीजी सदा यज्ञ स्नेही और यज्ञ रक्षक थी। अंत में बी .के अंजना बहन, प्रोमिला बहन, राज बहन, निर्मला, अनु, कर्मवीर, बलदेव वर्मा आदि ने मिलकर दादीजी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करी और सभी ने भोग स्वीकार किया।

 

 

 

SHARE