cruel behaviour done with Indian captain of the Iranian ship: ईरानी जहाज के भारतीय कप्तान से ‘‘ बर्बर व्यवहार ’’

0
200

लंदन। मरीन ने इस महिने की शुरूआत में एक ईरानी जहाज को बंधक बनाया था। जिसके कप्तान भारतीय थे। भारतीय कप्तान ने कहा कि ब्रिटिश सैनिकों ने जब उनके (ईरानी) जहाज को बंधक बनाया तब उन्होंने ”बर्बर व्यवहार” किया था। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जिब्राल्टर के अधिकारियों ने चार जुलाई को रॉयल मरीन की मदद से ईरान के ‘ग्रेस 1’ टैंकर को बंधक बना लिया था क्योंकि उन्हें संदेह था कि वह जहाज यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर दो लाख बैरल से अधिक का कच्चा तेल सीरिया ले जा रहा था। कप्तान के अनुसार हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरने के बाद ब्रिटिश अधिकारियों ने बंदूक का भय दिखाकर उनके निहत्थे चालक दल के सदस्यों को जहाज के डेक पर घुटनों के बल बैठाये रखा। चालक दल के 28 सदस्य भारतीय कप्तान के साथ थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है।

SHARE