57 prisoners die in conflict between prisoners in Brazil jail: ब्राजील जेल में कैदियों के बीच संघर्ष में 57 कैदियों की मौत

0
167

रियो डि जिनेरियो। ब्राजील की अल्टामिरा जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष में 57 कैदियों की मौत हो गई है। इनमें 16 लोगों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। पैरा स्टेट जेल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रियो डि जिनेरियो के कोमांडो वमेर्लो और स्थानीय आपराधिक समूह ‘कोमांडो क्लासे ए’ के बीच सुबह सात बजे संघर्ष शुरू हो गया। उन्होंने अपने बयान में बताया गया है कि (कोमांडो क्लासे ए) के सदस्यों ने जेल के उस सेल में आग लगा दी जहां (कोमांडो वमेर्लो) के सदस्यों को रखा गया था। जेल प्रमुख जारबस वास्कोनसेलोस ने बताया कि जहां पर कैदियों को रखा गया था वह जगह पुरानी कंटेनर इकाइयों में थी। जहां पर तेजी से आग फैल गई। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आग के कारण पुलिस कई घंटों तक इमारत में नहीं घुस पाई।

SHARE