करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

0
309
Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal
Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal

ईशिका ठाकुर,करनाल :

करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब ,राहुल गांधी ने कबड्डी प्रतियोगिता में भी हुए शामिल, लगभग 6:30 बजे करनाल के अग्रसेन चौक पर हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा के दूसरे दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ हुआ समापन।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में आज राहुल गांधी गांव कोहाण्ड, घरौंडा हलके से शुरू होकर मधुबन, DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, इंद्री चौक होते हुए करनाल में झिलमिल फिलिंग स्टेशन के पास अपने रात्रि पड़ाव पर पहुंचे। यात्रा के पूरे रास्ते में सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करते दिखाई दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया यात्रा में भीड़ बढ़ती चली गयी। इस दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा , कुमारी शैलजा सहित कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी लगातार चलते रहे। राहुल गांधी कई जगह रुककर स्थानीय लोगों से भी मिले।

राहुल गांधी ने हरियाणा के खिलाड़ियों से मुलाकात की

Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal
Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal

राहुल गांधी के नेतृत्व में घरौंडा से चली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पहल पर राहुल गांधी ने आज ओबीसी समाज और विमुक्त घुमंतू व अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर गहन चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मौजूदा सरकार द्वारा उनके हितों को नजरअंदाज करने की बात बताई। इसके अलावा, दोपहर में राहुल गांधी ने हरियाणा के खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिनमें अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड, भीम अवार्ड विजेता खिलाड़ियों सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी एक कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंच पर आयोजकों के द्वारा राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया।

Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal
Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal

कबड्डी मैच में शिरकत करने के उपरांत राहुल गांधी एक बड़े जनसैलाब के साथ करनाल में पहुंचे जहां उनका नमस्ते चौक, मीरा घाटी चौक, भगवान श्री बाल्मीकि चौक, बाबासाहेब अंबेडकर चौक तथा यात्रा अग्रसेन चौक आदि पर हजारों की तादाद में लोगों की मौजूदगी में स्वागत किया गया। सभी चौक चौराहों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए फूल मालाओं, बैनर होर्डिंग तथा पार्टी के झंडों के साथ सजाया गया। शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा के दिन का समापन करनाल के अग्रसेन चौक पर आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आतिशबाजी के साथ हुआ। इंद्री चौक के नजदीक रात्रि ठहराव के बाद यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे करनाल से कुरुक्षेत्र के लिए होगी।सुरक्षा की दृष्टि से करनाल जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लगभग 3 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए।

यात्रा विश्राम के दौरान दोपहर में एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब से यात्रा हरियाणा में आयी है समाज के हर वर्ग से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कल पानीपत में उमड़े भारी जनसैलाब को देखकर कहा जा सकता है कि यह यात्रा जनआन्दोलन में बदल गयी है। उन्होंने कहा कि जो पानीपत में जीता वो दिल्ली गया। कल पानीपत में जनसैलाब को देखकर कहा जा सकता है कि अब कांग्रेस के लिये दिल्ली दूर नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत में हुई ऐतिहासिक रैली की सफलता के लिये हरियाणावासियों का आभार व्यक्त किया। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि अगर देश को मजबूत रखना है तो आपस में भाईचारा बनाकर रखना होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत

Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal
Crowd gathered to welcome Bharat Jodo Yatra in Karnal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। देश की आबादी में हरियाणा की 2 प्रतिशत आबादी के बावजूद सेना में 10 प्रतिशत हिस्सा रहा है। हरियाणा प्रदेश से तीनों सेनाओं के सर्वोच्च पदों पर लोगों ने देशसेवा की है। ऐसा कोई जिला नहीं है जिसकी अपनी विशेषता न रही हो। हर जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोगों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और यात्रा में शिरकत भी की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जयराम रमेश, नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, दिग्विजय सिंह, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक राव दान सिंह, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल समेत कांग्रेस के सभी विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान किरण चौधरी के चोटिल होने के कारण उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी।

 भी पढ़ें : मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल में हुआ अध्यापक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

ये भी पढ़ें : नई अनाज मंडी के गेट पर किया आढ़तीयो ने जोरदार स्वागत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE