Punjab News: दुष्कर्म का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार

0
271
Punjab News
आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा।
  • पिछले वर्ष सितंबर में दर्ज हुआ था मामला
  • जीरकपुर की महिला ने लगाया था आरोप

Punjab News, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ( Harmeet Singh Pathanmajra) को गिरफ्तार कर लिया है। सनौर से यह एमएलए पिछले कई माह से फरार चल रहा था। पटियाला पुलिस ( Patiala Police) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ग्वालियर (Gwalior) के पास से उसे दबोचा है। एसएसपी वरुण शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पठानमाजरा के खिलाफ पिछले वर्ष सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो भाग गया था

पटियाला पुलिस मामले दर्ज होने के बाद सितंबर-2025 में जब पठानमाजरा को अरेस्ट करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची तो वहां से वह भाग गया था। तब उस पर आरोप लगे थे कि पुलिस टीम पर हमला करके वह भागा था। फरार होने के बाद बीच में पठानमाजरा के आस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई थी।

सरकार के खिलाफ बोला था हमला

पठानमाजरा फरारी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार पोस्ट जारी करता रहा। उसने राज्य की भगवंत मान सरकार पर बदले की राजनीति आरोप लगाया था। आप एमएलए ने कहा कि प्रतिशोध के मकसद से उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया गया है। पठानमाजरा का आरोप है कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने हलके सनौर की जनता के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी और वजह से उन पर कार्रवाई हुई है।

ये भी पढ़ें :Punjab Breaking: सीएम मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

  • TAGS
  • [post_tags]