Mumbai News: ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में एक बार एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने जाल बिछाकर जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान हिंदी वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस ने दो महिलाओं को इस चंगुल से मुक्त कराया।
वेब सीरिज, फिल्मों में किया रोल
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिनेत्री ने कथित तौर पर 10 वेब सीरीज और 3 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिलाओं और युवतियों को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए लाया जा रहा है।
पुलिस ने बिछाया था जाल
इसी सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर पुलिस ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में श्रीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (PITA) के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


