Bhagalpur Murder: सरकारी अफसर की हत्या का आरोपी रामधनी एनकाउंटर में ढेर

0
257
Bhagalpur Murder
Bhagalpur Murder: सरकारी अफसर की हत्या का आरोपी रामधनी यादव एनकाउंटर में ढेर

Bhagalpur Murder, पटना: बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार दोपहर को नगर परिषद आफिस में हुई सरकारी अफसर की हत्या के मामले के आरोपी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हत्यारे को मार गिराया है। मुठभेड़ करीब 15 मिनट तक चली। मंगलवार दोपहर 3 बजे जिले की सुल्तानगंज नगर परिषद आॅफिस में घुसकर बदमाशों ने  एग्जीक्यूटिव आफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। चेयरमैन को भी गोली मारी गई थी।

मुठभेड़ स्थल से रामधनी का घर 100 मीटर दूर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात सुल्तानगंज थाने से 200 मीटर की दूर पर बाइपास रोड इलाके में तकरीबन ढाई बजे आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया। इंस्पेक्टर परमेश्वर, इंस्पेक्टर मृत्यंजय और डीएसपी नवीन भी गोलीबारी में घायल हो गए हैं। मुठभेड़ स्थल से रामधनी का घर 100 मीटर दूर है।

सीसीटीवी के आधार पर रामधनी पहचान की

पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर डिप्टी चेयरमैन के पति रामधनी यादव की पहचान की थी। उन्होंने बताया कि कि गिरफ्तारी के डर से रामधनी ने आत्मसमर्पण किया था। अरेस्ट करके जब हथियार बरामद करने के लिए रामधनी को ले जाया जा रहा था, तभी उसने व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामधनी गंभीर तौर पर जख्मी हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने किया 25 लाख मदद का ऐलान 

फायरिंग में घायल तीन पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। मुठभेड़ के बाद मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- एग्जीक्यूटिव अधिकारी कृष्णा भूषण के परिवार को 25 लाख रुपए मदद दी जाएगी। उसके अलावा उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Bihar Crime News: यूपी व बिहार में अपने ही परिवार के 9 लोगों की हत्या

  • TAGS
  • [post_tags]