यमुनानगर : हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा अपराध शाखा के इंचार्ज महरूफ अली को किया सम्मानित

0
451

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अपने प्रवक्ता चमकौर सिंह के माध्यम से बताया कि लूट, डकैती, हत्या व स्नेचिंग के मामलों को सुलझाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर के अपराध शाखा- 2 के इंचार्ज महरूफ अली को सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें कोरोना काल मे अहम ड्यूटी निभाने को लेकर भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चंडीगढ़ में आयोजित सेल्यूट हरियाणा कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया।
इंचार्ज ने महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम लगातार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निदेर्शानुसार अपराधिक मामलों का शिकंजा कसने में लगी हुई है। उनकी टीम ने हाल में ही हत्या, लूट, डकैती, स्नैचिंग सहित विभिन्न वारदातों का खुलासा किया है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने उनका नाम अवार्ड के लिए भेजा था। इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनको नहीं बल्कि पूरी जिला पुलिस के लिए है। उनकी टीम आगे भी ऐसे ही कार्य करती रहेगी।

SHARE