Cowshed located in Phusgarh :16 नवंबर को होगी फूसगढ़ स्थित गौशाला में दुधारू गाय खरीदने की खुली बोली-उप निगमायुक्त

0
211
फूसगढ़ स्थित गौशाला में गायों की बोली की फाईल फोटो।
फूसगढ़ स्थित गौशाला में गायों की बोली की फाईल फोटो।

Aaj Samaj (आज समाज), Cowshed located in Phusgarh,करनाल 14 नवंबर, इशिका ठाकुर : करनाल उप निगमायुक्त अरूण भार्गव ने बताया कि नगर निगम की देखरेख में संचालित फूसगढ़ स्थित गौशाला में मौजूद दुधारू व गर्भावस्था गाय खरीदने की खुली बोली 16 नवंबर गुरूवार को गौशाला परिसर में की जाएगी। इससे पहले भी बोली करवाई जा चुकी है। कोई भी व्यक्ति बोली में भाग लेकर अपनी पसंद की गाय खरीदकर उसका मालिक बन सकता है।

उन्होंने कहा कि फूसगढ़ स्थित गौशाला में गायों की संख्या बढऩे के कारण बोली के माध्यम से इनकी ब्रिकी करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि इनकी देखरेख के लिए गौशाला में सभी इंतजाम मौजूद हैं। इनमें दुधारू व गर्भवती गाय हैं, जितनी गाय बिकती रहेंगी, उनकी जगह सडक़ पर भटकती गायों को उठाकर इसमें रखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 48 गाय, करीब 5 लाख 26 हजार रुपये में बिक गई हैं। उन्होंने बताया कि गौशाला में अभी भी करीब 45 दुधारू व गर्भावस्था की गाय मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बीते माह गायों की बोली करवाने को लेकर तिथियां निर्धारित की गई थी। इसके तहत आगामी बोली 16 नवंबर व 20 दिसंबर 2023 को गौशाला परिसर में की जाएगी। बोली का समय प्रात: 10 बजे रहेगा।

बोली को लेकर तय किए गए नियमो की जानकारी देते उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति खुली बोली में भाग ले सकता है। इसके लिए 5 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करवानी होगी। रिजर्व प्राईस भी 5 हजार रुपये रखा गया है। एक सिक्योरिटी पर 2 गायों की बोली दे सकते हैं। बाकि के नियम व शर्तें मौके पर ही बताई जाएंगी। लेकिन बोली के बाद गाय लेने से मना करने पर सिक्योरिटी राशि वापिस नहीं दी जाएगी।

गायों की बोली के लिए कमेटी गठित

उन्होंने बताया कि गायों की बोली को लेकर जो प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, उसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठï लेखा अधिकारी, सचिव, मुख्य सफाई निरीक्षक व गौशाला के केयर टेकर शामिल गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि फूसगढ़ स्थित गौशाला में इस समय करीब 650 गाय और 450 नंदी मौजूद हैं व सभी स्वस्थ्य अवस्था में हैं। उप निगमायुक्त ने बताया कि गायों को पकडऩे का अभियान सफाई शाखा द्वारा नियमित तौर पर चलाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Sushma Swaraj Award : महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : संगीता यादव

यह भी पढ़ें : Fire In Decoration Warehouse : नेहरू कॉलोनी स्थित महक फ्लावर डेकोरेशन के गोदाम में लगी भीषण आग

SHARE