कैथल जिला परिषद की मतगणना का कार्य हुआ संपन्न

0
233
Counting work of Kaithal Zilla Parishad was completed

मनोज वर्मा, कैथल:

  • कैथल जिले में 21 वार्डों के हुए चुनाव परिणाम घोषित
  • सामान्य पर्यवेक्षक धर्मवीर सिंह, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल की निगरानी में हुआ मतगणना संबंधित कार्य
  • विजेता उम्मीदवारों को दिए गए प्रमाण-पत्र
  • कैथल, गुहला, पूंडरी, ढांड, राजौंद, कलायत, सीवन खंडों में हुआ मतगणना का कार्य

जिले के 7 खंडों में 21 वार्डों के लिए जिला परिषदों के सदस्यों के लिए मतगणना का कार्य संबंधित खंडों में संपन्न हो गया। सामान्य पर्यवेक्षक धर्मवीर सिंह, डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल की निगरानी में मतगणना संबंधित कार्य हुआ।

मतगणना उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला प्रशासन द्वारा कैथल, गुहला, पूंडरी, ढांड, राजौंद, कलायत तथा सीवन खंड में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए थे। प्रात: 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू हो गया था।

यह रहे जिला परिषद सदस्यों के परिणाम

वार्ड नंबर-विजेता उम्मीदवार-मिले मत-दूसरे स्थान के उम्मीदवार-मिले मत- जीत का अंतर
1. संजीव कुमार 4816 कर्ण सिंह 3525 1291
2. दीपक मलिक 9946 कृष्ण कुमार 6220 3726
3. रूमिला ढुल 12741 कविता 2810 10131
4. दिलबाग 11986 रघुबीर 8519 3467
5. कमलेश रानी 5879 रामबतेरी 5120 759
6. अमरजीत 3739 बसाऊ राम 3549 190
7. कमलेश रानी 4863 सुरेश कुमारी 4772 91
8. ममता रानी 3550 नेहा 3294 256
9. देवेंद्र शर्मा 6422 प्रवीण कुमार 5207 1215
10. सोनिया 4707 मिठ्ठो देवी 3412 1295
11. विक्रमजीत 6868 महावीर सिंह 5168 1700
12. नेहा तंवर 11055 गीतिका 8371 2684
13. कर्मबीर 8830 नसीब सिंह 5537 3293
14. पिंकी रानी 3938 पूनम रानी 3841 97
15. मुनीष शर्मा 6898 महेंद्र सिंह 3336 3562
16. रितू कुमारी 7745 दीक्षा 5478 2267
17. राकेश कुमार 5582 फल राम 2893 2689
18. मनेजर 5775 सज्जन सिंह 3724 2051
19. बलजीत कौर 4742 कमलेश 3725 1017
20. सुरजीत कौर 5397 पूनम रानी 3932 1465
21. बलवान सिंह 8808 सूरज सिंह 4183 4625

ये भी पढ़े: कैथल भाजपा विधायक व राज्य मंत्री के आवासों पर 10 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन करेगा जन शिक्षा अधिकार मंच : सतबीर गोयत

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE