Coronavirus Update 12 April 2023: देश में कोविड-19 के मामले 8000 से 170 कम

0
186
Coronavirus Update 12 April 2023

Coronavirus Update 12 April 2023: देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए दैनिक मामलों का आंकड़ा 8000 को छूने वाला है। मंत्रालय द्वारा अपनी वेबसाइट पर आज सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के देश में 7,830 नए केस सामने आए हैं। भारत में पिछले साल एक सितंबर को कोरोना के 7946 मामले एक दिन में दर्ज हुए थे।

  • हरियाणा और पंजाब में तीन मरीजों की मौत

आठ राज्यों में कुल 16 कोविड मरीजों की मौत

यह 223 दिनों में सबसे अधिक हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से 16 मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें हरियाणा से एक और दो मौतें पंजाब से भी शामिल हैं। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली व हिमाचल प्रदेश में दो-दो और गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक और केरल में पांच कोरोना मरीज की मौत हुई है।

एक्टिव केस सात माह में सबसे अधिक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव यानी अस्पतालों में उपचाराधीन केस भी लगातार बढ़ रहे हैं और यह संख्या अब 40,215 हो गई है। बीते सात महीनों में यह सबसे अधिक है। महामारी की शुरुआत से अब तक भारत में कोरोना संक्रमण के कारण मृतक संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई है। वहीं देश में शुरू से कोरोना के मामलों की संख्या 4,47,76,002 दर्ज की गई है।

ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों की गिनती में अब कुल संक्रमणों का 0.09 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय उडश्कऊ-19 रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक

SHARE