Corona Virus Update 4 March 2022 बीते 24 घंटे देश में कोरोना के 6,396 नए मामले आये

0
430
Corona Virus Update 4 March 2022

Corona Virus Update 4 March 2022 बीते 24 घंटे देश में कोरोना के 6,396 नए मामले आये

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Corona Virus Update 4 March 2022 : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 396 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 201 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। (Corona Virus Update 4 March 2022) स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 (Corona Virus Update 4 March 2022) से ठीक होने की दर में और सुधर आया है देश के कुल सकारात्मक मामले 0.16 प्रतिशत ही रह गया है।

देश में इतने एक्टिव केस

कल यानी वीरवार की बात करे तो कोरोना के 6 हज़ार 561 नए केस सामने आए थे जबकि बुधवार को 7 हज़ार 554 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। (Corona Virus Update 4 March 2022) सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 69,897 एक्टिव केस ही रह गए हैं। कोरोना से अब तक 5,14,589 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Also Read : यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE