Corona Update Today 22 February 2022 बीते 24 घंटे में कोरोना के आये 13405 नए केस

0
675
Corona Update Today 22 February 2022

Corona Update Today 22 February 2022 बीते 24 घंटे में कोरोना के आये 13405 नए केस

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Corona Update Today 22 February 2022 देशभर में कोरोना की तीसरी लहर थमती नज़र आ रही है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में लगातार संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 13 हजार 405 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से एक दिन में 235 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। फ़िलहाल देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 42,851,929 पर पहुंच गई है। और वहीं एक्टिव कसे 1,81,075 है।

कोरोना वायरस से अब तक देश में कुल 42,158,510 लोग ठीक हो चुके हैं।(Corona Update Today 22 February 2022) वहीं एक दिन में कुल 34,226 लोग कोविड से रिकवर होकर अपने घर लोट गए हैं। इस समय देश का रिकवरी रेट 98.38% चल रहा है। (Corona Update Today 22 February 2022) आज के मोत के आंकड़ों को जोड़ दें तो अबतक भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 512,344 हो चुकी है।

10,84,247 कोविड के टेस्ट हुए

डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो देश में इस वक्त 1.24 प्रतिशत चल रहा है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.98 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 10,84,247 कोविड टेस्ट हुए हैं। (Corona Update Today 22 February 2022)  कोरोना को हराने एक लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है आंकड़ों की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 35,50,868 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं और अब तक देश में कुल 1,75,83,27,441 डोज़ दी जा चुकी हैं।

Also Read : ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी
SHARE