Corona Update 21 Feb 2022 पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 16 हजार नए केस सामने आए

0
308
Corona Update 21 Feb 2022

Corona Update 21 Feb 2022 पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 16 हजार नए केस सामने आए

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़

Corona Update 21 Feb 2022 देशभर में कोरोना की तीसरी लहर थमती नज़र आ रही है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज इस संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 16 हजार 051 नए केस सामने आए हैं।(Corona Update 21 Feb 2022) हालांकि कोरोना से एक दिन में 206 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 37,901 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

एक्टिव केस में भी कमी

बता दें कि अब देश में कोरोना के कुल 2,02,131 एक्टिव केस ही रह गए हैं। जबकि 4,21,24,284 मरीज कोरोना से जुंग जीत चुके हैं। (Corona Update 21 Feb 2022) ICMR के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना देश में अब तक कुल 5,12,109 लोगों की जान ले चुका है। वहीं देश में अब पॉजिटिविटी रेट भी 1.93 प्रतिशत हो गया है।

महामारी को खत्म करने पर करें फोकस : WHO

Corona Update Today 21 February 2022
Corona Update Today 21 February 2022

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा है कि भले ही आज परिस्थितियां वायरस के और भी ज़्यादा संक्रामक और खतरनाक वैरिएंट के लिए आदर्श हों, लेकिन कोरोनो वायरस महामारी तब (Corona Update 21 Feb 2022) खत्म होगी, जब हम इसे खत्म करना चाहेंगे.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि दुनिया को सिर्फ महामारी को खत्म करने पर ही फोकस करना चाहिए।

यूपी में पाबंदियां हटीं

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम होता देख उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश से सभी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटा दी हैं। वहीं आज से प्रदेश में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कार्यालय भी खोले जा सकेगें। इसके भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया है। (Corona Update 21 Feb 2022)

Read Also : सांपला के कालीधाम में 350 बैड का करीब,10 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल 

Read Also :  H2O वाटर पार्क मनका मनकी में हुआ बड़ा हादसा, झूला टूटने से एक स्कूली छात्र की मौत  

SHARE