Pragat Singh : युवाओं को खेल से जोड़ें

0
594

खेल अधिकारी और कोच कागजी कार्रवाई छोड़कर खेल मैदानों में आएं
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री प्रगट सिंह ने खेल अधिकारियों और कोचों को कहा है कि कागजी कार्रवाई छोड़ कर खेल से संबंधित गतिविधियां प्रेक्टिकल तौर पर ग्राउंड में नजर आनी चाहिए।

खिलाड़ियों के लिए जारी खेल का समान और किटों का वितरण तुरंत की जाए। यदि किसी भी खेल दफ्तर के स्टोर में समान अवितरित पाया गया, उस जिले के खेल अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खेल अधिकारियों और कोच को खेल मैदानों में खेल के लिए सजग माहौल बनाने के लिए कहा क्योंकि वास्तविक ड्यूटी उनकी ग्राउंड में है।

गांवों में बंद पड़े यूथ क्लब दोबारा खोले जाएं

प्रगट सिंह ने युवा सेवाएं विभाग को भी कहा है कि गांवों में बंद पड़े यूथ क्लबों को फिर सुरजीत किया जाए। इसी तरह खेल विभाग कोच, युवा सेवाएं विभाग के अधिकारियों और स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभागों के शारीरिक शिक्षा अध्यापकों और लेक्चर्च को आपसी तालमेल बनाकर मिलकर काम के लिए प्रेरित किया जिससे राज्य के युवाओं को खेल मैदानों के साथ जोड़ा जा सके।

खेल अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रगट सिंह ने यह निर्देश दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर पंजाब भवन में बुलाई खेल विभाग के अधिकारियों, जिला खेल अधिकारियों और युवा सेवाएं विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों और जिलों के सहायक डायरेक्टरों की मीटिंग में दिए। प्रगट सिंह ने कहा कि दोनों विभाग राज्य के नौजवानों के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं और इन विभागों के कामकाज में फुर्ती लाने की जरूरत है। इसके इलावा कोरोना के कारण बंद हुई गतिविधियों फिर से शुरू किए जाने पर हर जिला अपने खेल कैलंडर बना कर टूर्नामेंट करवाएं।

SHARE