भिवानी : उत्तर प्रदेश की घटना के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर

0
423

पवन शर्मा, भिवानी :
उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों समेत 10 लोगों की गई निर्मम हत्या और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए। दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ो कांग्रेसियों ने पुराना बस स्टैंड से डीसी कार्यालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया की उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप सिंह ने की। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों के ऊपर जीप चढ़ाकर कुचलने की घटना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत अनेक कांग्रेस व किसान नेताओं को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उन्हें तुरंत रिहा करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। किसानों पर काला कानून थोपने की कोशिश हो रही है, जिसके लिए किसान लंबे समय से आंदोलनरत है। कल लखीमपुर खीरी में हुई घटना शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके ऊपर अत्याचार नहीं होने देगी। कांग्रेस इस तरह की घटना की निंदा करती है और किसानों का दमन नही होने देगी।
यह लड़ाई फसल व नश्ल बचाने की लड़ाई बन गई है। किसान आंदोलन सिर्फ किसानों का नहीं है बल्कि किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारियों का आंदोलन बन चुका है। अब किसी भी सूरत में इस आंदोलन से पीछे नहीं हटा जा सकता। सरकार कोई भी हथकंडे अपना ले लेकिन वह किसान आंदोलन को तोड़ नहीं सकती। आंदोलन की गूंज देश के साथ-साथ दूसरे देशों तक पहुंच चुकी है। सरकार गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता अमर सिंह हलवासिया, कृष्ण लेंघा, शीशराम मेचू, परमजीत मड्डू ने कहा कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में पुलिस हिरासत में रखना भाजपा सरकार की निर्ममता व क्रूरता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में सच बोलना, सवाल पूछना और किसी के दुख में खड़े होना मना है। भाजपा सरकार किसानों से नफरत करती है। कांग्रेस नेता प्रदीप गुलिया, अभिजीत लाल सिंह, ईश्वर शर्मा प्रधान, धीरज सिंह, राकेश शर्मा ने कहा कि सरसों का तेल आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है। और गले सड़े अनाज पर सरकार ने अपने फोटो छपवा कर जता दिया है। कि वह गरीबों की मदद नही बल्कि वह अपनी एडवर्टाइजमेंट कर रही है। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के जो वादे किए थे। वह उनको पूरा करना तो दूर लोगों का रोजगार छीनने का काम किया है। इस अवसर पर अजय वेद, हरि सिंह सांगवान, प्रेमवती गोयत, शीशराम सिंह, अजीत बामला,धीरज अखरिया, जयवीर मिताथल, अमन राघव, सतेन्द्र ढांडा, महासिंह रंगा, कॉमरेड रवि खन्ना, अनुप बडेसरा, राजेश बडेसरा, मनोज बैनीवाल, राजेंद्र धानक कालुवास, सुखपाल सिंह,भुवनेश रिंकल तंवर, प्रदीप मंढोली, रूपेंद्र ग्रेवाल, बीरेंद्र खरकिया, काला मेंबर, अनिल परमार, संजय अत्री आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SHARE