यमुनानगर : प्रियंका गांधी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए : बतरा

0
615

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर द्वारा लखीमपुर खीरी किसान भाइयों के परिवारों के प्रति सवेंदना प्रकट करने और उनको सांत्वना देंने जा रही हमारी नेता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बिना किसी आदेश व कारण से हिरासत में लिए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने और उनसे अभद्र व्यवहार करने और धक्का मुक्की करने की कड़े शब्दों में निन्दा की और सरकार विरोधी नारे लगाए। मौके पर मौजूद कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद श्याम सुन्दर बतरा ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं की रिहाई की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसी बीच किसानों के साथ हुए जघन्य अपराध की प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी की है जिसमें मंत्री का बेटा गाड़ी से किसानों को रौंद रहा है।
जिला कांग्रेस मांग करती है। कि प्रियंक गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की रिहाई की जाए और अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग करती है। राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किया जाए और उनके बेटे को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि इंजीनियर ऋषिपाल, कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर श्याम सुन्दर बतरा, पूर्व प्रत्याशी निर्मल चौहान , नरपाल गुर्जर, मांगे राम, वेद मेहरमपुर,मोनिका डुमरा, सचिन शर्मा, देवेंदर पार्षद, महिंदर हरतोल, विनय काम्बोज पार्षद, मोहन वर्मा, मेंम सिंह दहिया, इकबाल खान, राणा आस मोहम्मद,चरणजीत सिंह काका, संदीप चौधरी, विजय गौतम,राम सिंह डेहरिया, विक्रम सैनी,टीपी सिंह, करुणा राम, अरविंदर घई बिंदु,संध्या शर्मा,लक्ष्मण विनायक, आकाश बतरा,जब्बार पोसवाल,निर्मला यादव, उषा भट्ट, वसीम दाउदी,दिनेश डुमरा, डॉ वेद सैनी, लछमन अंसल, देसराज, मोनी, पूर्ण चन्द,सन्नी सबल पुर, मनप्रीत सिंह लवली,रवि रंजन बेनीवाल, अजय, मोनू, और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE