Congress Yatra Day 10: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच असम में पुलिस से भिड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता

0
76
Congress Yatra Day 10
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच असम में पुलिस से भिड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता।

Aaj Samaj (आज समाज), Congress Yatra Day 10, नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच पूर्वोत्तर राज्य असम में फिर बवाल हो गया है। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में यात्रा का आज 10वां दिन है और जानकारी के अनुसार गुवाहाटी शहर में यात्रा की अनुमति न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस में जबरदस्त झड़प हुई है। राहुल समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई की भी खबर है।

  • गुवाहाटी शहर में अनुमति न मिलने पर झड़प
  • राहुल समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई

प्रशासन का आरोप

राहुल गांधी ने प्रशासन पर यात्रा रोकने का आरोप लगाया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल की यात्रा शहर के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। यही वजह थी कि पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए और इसी को लेकर राहुलकी बस के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE