Congress Workers Protesting:सी.एम सिटी में चोरों का आंतक व पंगु होती कानून व्यवस्था:त्रिलोचन सिंह

0
206
कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह
कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह

Aaj Samaj, (आज समाज),Congress Workers Protesting, करनाल, 26अप्रैल, इशिका ठाकुर: सी.एम सिटी में चोरों का आंतक व पंगु होती कानून व्यवस्था “सोयी हुई सरकार है चोरियों की भरमार है” के नारों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस इस प्रदर्शन से करनाल में बढ़ रहे चोरों के आंतक की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि आप जैसे काबिल अफसर व आपके मेहनती अफसरों के बावजूद पिछले करीब 01 महीनें से करनाल में चोरियों की भरमार है। दो दिन पहले सैक्टर-5 में वैध बधुंयों के निवास पर व कल सैक्टर-6 में हरपाल सिंह व सैक्टर-6 में ही हरजीत सिंह विर्क व गांव बुढाखेडा के पास व गरीबों की झोपडियों तक चोरों ने निशाना बनाया।

सोयी हुई सरकार है चोरियों की भरमार है के नारें

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए

सी. एम सिटी करनाल के लोग आंतक व दहशत में हैं। करीब 40 दिन पहले ई-दिशा केन्द्र में 25 लाख की चोरी का सुराख न लगना भी शर्मनाक घटना है। करनाल में अंदर लूट-कसोट, चैन स्नैचिंग, बलात्कार, गुण्डागर्दी, किडनैपिंग, नशा तस्करी में ईजाफा, नौकरियों के नाम प धोखाधडी, गुमशुदगी, हनी ट्रैप, स्पा सैन्टरों में अनैतिक धंधे, करनाल में बढ़ते हु एक्सीडैन्ट से जानों का चले जाना, करनाल भ्रष्टाचार व क्राईम का हब बन चुका है पुलिस द्वारा रात की गशत देखने को नहीं मिल रही। ज्यादातर पुलिस मोटरसाईकिल स्कूटरों के चालान काटनें में व्यस्त रहती है।

सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला

कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देते हुए एएसपी को
कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देते हुए एएसपी को

सीएम सिटी करनाल में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं पिछले कुछ दिनों में करनाल में कई बड़ी चोरियां हुई है उसके बाद भी करनाल पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है और चोर बड़ी वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं इसी के चलते आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करनाल में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।

सोई हुई सरकार जाग जाए : कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह

कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा हम सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का काम कर रहे हैं पिछले कुछ समय में करनाल में कई बड़ी चोरियां हुई है जिनमें से एक चोरी खुद जिला प्रशासन के ई दिशा केंद्र में हुई है जिसका सुराख़ अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई। हालत यह हो गई है कि सीएम सिटी का लोगो अब हर समय सेहमे में रहते हैं कि कहीं उनके घर में चोरी की कोई वारदात ना हो जाए उन्होंने कहा कि आज हमने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया है ताकि सोई हुई सरकार जाग जाए उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के भरोसे अब हम नहीं रह सकते क्योंकि पिछले कुछ दिनों में इतनी बड़ी बड़ी चोरियां होने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, युवा जिला प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी, पार्षद पप्पू लाठर, सतपाल सरपंच जाणी, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह, होशियार सिंह, ललित अरोड़ा, प्रकाशवीर, रानी कांबोज, राज भारद्वाज, सुरजीत सैनी, गगन मेहता, अमरजीत सिंह भोला, संतोष तेजान, अविनाश, रोहित जोशी, डा. फतेह, अशोक दुग्गल, जागीर सैनी, दया प्रकाश, सोनी कुटेल, पृथ्वी भाट, बलवान पठान, रूपिंद्र रिंकू, अनिल शर्मा सेवादल, भारत भूषण, हुकम चंद्र, जोगा अघी, रामचंद्र्र व पूर्व पार्षद सुरेश शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Former Union Minister Kumari Selja:सरकार देश से लोकतंत्र खत्म करना चाहती है : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Sikh Sangat of Haryana: हरियाणा की सिख संगत के लिए अमृतसर में किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस सरां का निर्माण – बाबा करमजीत सिंह

Connect With  Us: TwitterFacebook

SHARE