Haryana Assembly : मंडी उप चुनाव में कुलदीप शर्मा के अनुभव का फायदा मिलेगा कांग्रेस को: त्रिलोचन सिंह

0
476
Haryana Assembly
Haryana Assembly

प्रवीण वालिया,करनाल :

Haryana Assembly : हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा को कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से मंडी संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावना बढ़ गई है। कुलदीप शर्मा देश के सर्वश्रेष्ठ संगठक चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ हैं। उनको चुनावों को लड़वाने का लंबा अनुभव है। यह जानकारी कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कुलदीप शर्मा हरियाणा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष,विधान सभा के स्पीकर तथा गन्नौर विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था के सदस्य हैं। उनके पिता पण्डित चिरन्जी लाल शर्मा करनाल लोक सभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। इसके अलावा कुलदीप शर्मा देश के सर्वश्रेष्ठ कानून विद भी हैं।

कांग्रेस की जीत की संभावना (Haryana Assembly)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कुलदीप शर्मा को मंडी का प्रभारी बनाने से कांग्रेस की जीत की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा का परिवार पण्डित नेहरू से लेकर श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नजदीक रहा है। उन्होंने कहा कि जो काम आलाकमान ने पण्डित कुलदीप शर्मा को दिया है उसे हमेशा पूरा किया है। मंडी उप चुनाव में कुलदीप शर्मा के अनुभव का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। कुलदीप राजनीति के पण्डित हैं। उनके सियासी चक्रव्यूह में बीजेपी फंसकर हारेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ में संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, एआईसीसी की सदस्य कमल मान, अशोक खुराना, रघुवीर सन्धु, हरी राम साभा, रणपाल सन्धु, धर्म पाल कौशिक, सतपाल जानी, जोधा सिंह, रूखसाना,पप्पू लाठर एमसी,अंग्रेज सैनी सरपंच, पाला राम वाल्मीकि मौजूद रहे।

Connect Us : FaceBook Twitter 
SHARE