बिजली कर्मचारियों के लिए Bad News

0
372

आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 से होंगे बाहर
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

त्योहारी सीजन शुरू होते ही उन बिजली कर्मचारियों के लिए बुरी खबर आई है जो अस्वीकृत पदों पर अनुबंध के आधार पर रखे हुए हैं। जानकारी के अुनसार हरियाणा सरकार बिजली वितरण निगमों के मुख्यालय व फील्ड कार्यालयों के स्टाफ ढांचे का पुनर्गठन करने जा रही है। इसके चलते उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। जिसके चलते अब उन सभी कर्मचारियों को अनुबंध से बाहर कर दिया जाएगा जो अस्वीकृत पदों पर कार्य कर रहे हैं।

आउटर्सोसिंग पॉलिसी पार्ट-1 में होंगे शामिल (Bad News for Electricity Employees)

अब निगम द्वारा ऐसे कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 की जगह पार्ट-1 में शामिल किया जाएगा। उन्हें ठेकेदार या निगम में कम वेतन पर काम करना होगा। निगम ने विजिलेंस निदेशक पंचकूला, सभी चीफ इंजीनियर, मुख्य वित्त अधिकारी, एलआर, कंपनी सचिव, चीफ आॅडिटर, सभी अधीक्षण, अधिशासी अभियंता, उप सचिव व अवर सचिव को इस निर्णय से अवगत करा दिया है।

पत्र जारी कर दी जा चुकी है सूचना (Bad News for Electricity Employees)

8 अक्टूबर को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय ने पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि 15 फरवरी 2021 को हुए निर्णय को लागू किया जा रहा है। उस अनुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के अनेक पद खत्म होंगे। खत्म होने वाले कुछ पदों पर निगम मुख्यालय में भी कर्मचारी अस्वीकृत पदों के विरुद्ध आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत कार्यरत हैं। उनको भी आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 का कर्मचारी माना जाएगा।

SHARE