Congress seeks old land in UP, announces 51 district and city presidents: यूपी में पुरानी जमीन तलाशती कांग्रेस, 51 जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा की

0
241

लखनऊ। यूपी में कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इसकी जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी है। प्रियंका का पूरा फोकस यूपी पर ही है। अब कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी से संबंधित मुद्दों पर बराबर ट्वीट करती हैं और सरकार को घेरती रहती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पूरी क्षमता से 2022 का यूपी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

क्रम–जिला व शहर– अध्यक्ष का नाम
1. झांसी– भगवान दास कोरी।
2. ललितपुर– बलवंत सिंह राजपूत।
3. जालौन– अनुज मिश्रा
4. बांदा– राजेश दीक्षित
5. चित्रकूट– कौशल पटेल।
6. हमीरपुर– नीलम निषाद
7. महोबा– तुलसीदास लोधी।
8. कौशांबी– अरुण कुमार विद्यार्थी
9. फतेहपुर– अखिलेश पांडेय
10. अयोध्या– अखिलेश यादव

11. सुल्तानपुर– अभिषेक सिंह राणा
12. अमेठी– प्रदीप सिंघल
13. रायबरेली– पंकज तिवारी
14. आजमगढ़– प्रवीण कुमार सिंह
15. मऊ– इंतेखाब आलम
16. चंदौली– धर्मेंद्र तिवारी
17. गाजीपुर– सुनील राम
18. जौनपुर — फैजल हसन तबरेज
19. मिजार्पुर– शिवकुमार पटेल
20. भदोही– देव नारायण यादव
इन जिलों व शहरों के ये बने अध्यक्ष
21. सोनभद्र– रामराज गोंड
22. बस्ती– अंकुर वर्मा
23. संतकबीरनगर– प्रवीण चंद्र पांडेय
24. सिद्घार्थनगर– काजी सोहैल अहमद
25. गोरखपुर– निर्मला पासवान
26. कुशीनगर– राजकुमार सिंह
27. महाराजगंज– अवनीश पाल
28. देवरिया– धर्मेंद्र सिंह सैंतवार
29. मथुरा– दीपक चौधरी
30. कानपुर– ऊषारानी कोरी।

31. औरैया– शिववीर दुबे
32. हाथरस– चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
33. फिरोजाबाद– संदीप तिवारी
34. श्रावस्ती– मो. नसीम चौधरी
35. बलरामपुर– अनुज कुमार सिंह
36. पीलीभीत– हरप्रीत सिंह छाबरा
37. आगरा–मनोज दीक्षित
38. हरदोई– आशीष कुमार सिंह
39. मैनपुरी– विनिता शाक्य
40. इटावा– मलखान सिंह

41. कानपुर देहात– नरेश कटियार
42. एटा– एकेश लोधी
43. संभल– विजय शर्मा
44. संभल (शहर)– तौकीर अहमद
45. बुलंदशहर– तुक्कीमल खटिक
46. बुलंदशहर (शहर)– हुसैन अली
47. कन्नौज– प्रमोद कुमार शाक्य
48. मुजफ्फरनगर– हरेंद्र त्यागी
49. मुजफ्फरनगर (शहर)– जुनैद राउफ
50. गौतम बुद्घ नगर– मनोज चौधरी
51. गौतम बुद्घ नगर (शहर)– शहाबुद्दीन।

SHARE